17/04/2026
शोध गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम: एसपीएम महाविद्यालय ने किया इनफ्लिबनेट के साथ एमओयू
श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, फाफामऊ, प्रयागराज ने शोध कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई पहल प्रारंभ की है। महाविद्यालय अब अपने सभी शोधार्थियों एवं शोध मार्गदर्शकों का विस्तृत डाटा ‘शोध चक्र’ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है।
इस पहल के अंतर्गत महाविद्यालय ने इन्फार्मेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क (INFLIBNET) केंद्र, गांधीनगर के साथ एक एमओयू भी किया है। इस एमओयू के माध्यम से संस्थान को शोध संबंधी डिजिटल सेवाओं, डाटा प्रबंधन एवं अकादमिक संसाधनों के उपयोग में और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।
इस पहल के माध्यम से न केवल शोध कार्यों का डिजिटलीकरण सुनिश्चित होगा, बल्कि शोधार्थियों एवं मार्गदर्शकों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। साथ ही शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए समुचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।
‘शोध चक्र’ पोर्टल पर शोधार्थियों को अपनी शोध प्रगति, प्रकाशनों तथा थीसिस का संपूर्ण डिजिटल अभिलेख एक ही मंच पर उपलब्ध होगा। वहीं शोध मार्गदर्शकों को अपने विभागीय शोध कार्यों एवं शोधार्थियों की गतिविधियों की निगरानी करने तथा प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने में सुविधा होगी।
यह ‘शोध चक्र’ पोर्टल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मार्गदर्शन में इनफ्लिबनेट केंद्र द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश में संचालित शोध कार्यों के पंजीकरण से लेकर उनकी प्रगति, प्रकाशन एवं थीसिस तक की समस्त जानकारी को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराना तथा शोध की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है।
24/03/2026
17/02/2026
16/09/2025
13/09/2025
23/03/2025
08/02/2025
06/02/2025
28/11/2024