07/06/2026
खुशखबरी! 🎉
शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत
शिक्षक समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल के तहत कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की जा रही है। इस योजना से शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना तत्काल भुगतान के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
✅ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा
✅ कैशलेस उपचार की व्यवस्था
✅ शिक्षकों एवं परिवार को सुरक्षा कवच
✅ स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ में कमी
"स्वस्थ शिक्षक ही सशक्त शिक्षा की नींव हैं।"
शिक्षकों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित यह पहल शिक्षा जगत के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और चिंतामुक्त बनाएगी। 🌹📚🏥
07/06/2026
-2026
😛 जनगणना का काम 21वीं सदी का और बैग देखकर लगा जैसे विरासत संग्रहालय से उधार लिया गया हो।
😂 धूप, गर्मी और लंबी दूरी का सफर... ऊपर से ऐसा बैग कि प्रगणक से ज्यादा उसकी सिलाई संघर्ष कर रही है!
🤔 काम राष्ट्रीय स्तर का, जिम्मेदारी विशाल, लेकिन बैग देखकर लगता है बजट रास्ते में ही कहीं भटक गया।
कसम से इस दो कौड़ी के बैग में इतनी कंजूसी की गई है कि एक बार इसको कंधे पर टांगने के बाद न तो इसमें ये कार्डबोर्ड घुसता है और न ही अंदर हाथ डालने पर स्टेशनरी मिलती है। पेन ढूंढो तो पेंसिल मिल जायेगी, पेंसिल ढूंढो तो क्लैंप मिल जायेंगे, मार्कर... वो तो मिलेगा ही नही..क्योंकि गर्मी में वही है जिसे सबसे ज्यादा सूखने के डर है। इरेजर शार्पनर की तो कोई बात ही मत कर देना।
एक बार आपने अगर कार्डबोर्ड या हैंडबुक बाहर निकाली फिर मजाल है वो बिना लड़खड़ाए बिना मेहनत अंदर चली जाए। गर्मी ऐसी है कि इसमें समान रखने निकालने में ही पसीना आ जाये। ऐसा लगता है कि बैग सिलने के लिए दर्जी को देकर उसे एकदम टाइट फिटिंग का सिलने की सख्त हिदायत दी गयी है।
इसके अलावा न तो इसमें कोई एक छोटी मोटी बोतल आती है। न ही गर्मी से बचने के लिए ग्लव्स या गमछा रख सकते है। इतनी गर्मी में पानी तो पीना ही है। बोतल नही ले जाना तो एक ग्लास तो आ ही जाए जिसमे हैंडपम्प से पानीं भरकर ग्लूकोस मिलाकर पिया जा सके। अब ये सब रखने के लिए अलग बैग रखो। उसको अलग पीठ पर टांग के घूमना पड़ता है और इसको अलग ताकि दूर से ही इस टटपुँजिया बैग को देखकर ही आदमी पहचान सके कि ये इतना बोझ टांगे व्यक्ति कोई परदेशी नही प्रगणक है। 😜😀
03/06/2026
#जनगणना_के_दौरान_एक_अनुभूति.....😔
घर-घर जाकर जनगणना करते समय यह एहसास हुआ कि दुनिया में कितना ग़म और संघर्ष छिपा है।
🤔
कुछ परिवार ऐसे मिले जो आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। उनके टूटे आशियाने, सीमित संसाधन और कठिन परिस्थितियाँ देखकर मन द्रवित हो उठता है।
🤔
कागज़ों पर आँकड़े दर्ज करना आसान है, लेकिन उन आँकड़ों के पीछे छिपी ज़िंदगियों के दर्द को महसूस कर पाना अत्यंत कठिन है। फिर भी इन लोगों के चेहरे पर संघर्ष के साथ जीने का साहस और उम्मीद की मुस्कान देखने को मिलती है, जो जीवन का सबसे बड़ा पाठ सिखाती है।
🧑🏫
"जनगणना ने केवल लोगों की संख्या नहीं बताई, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर भी दिखा दी।"
#जनगणना #जनगणना-2026
03/06/2026
"बच्चे मार्क्स भूल जाते हैं… लेकिन टीचर का व्यवहार जिंदगी भर याद रखते हैं"
आज आप अपने स्कूल के मार्क्स भूल चुके होंगे…🤷
लेकिन एक टीचर जरूर आपको याद होगा।
क्यों?
क्योंकि उसने सिर्फ आपको पढ़ाया ही नहीं बल्कि
आपको समझा भी।
कभी डांटा तो
कभी प्यार भी दिया…🧑🏫
कभी चुपचाप आपकी मदद भी किया।
👉 क्योंकि किताबें तो हर कोई पढ़ा देता है,
लेकिन एक अच्छा इंसान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं।
एक अच्छा टीचर वही है —
जिसका पढ़ाया हुआ चैप्टर ही नहीं,
बल्कि उसका दिया हुआ हर एक एहसास आपको याद रहे।
आज आप सभी भी
अपने उस टीचर को याद करो और दिल से Thank You बोलो ❤️
कमेंट बॉक्स में उस टीचर का नाम जरूर लिखो जिसकी याद आपके स्मृतियों में अमर हों।
😝😝
देखते हैं कितनों को अपने गुरुजनों के नाम याद हैं?
और हां मेरी नई फॉर्च्यूनर कैसे लगी मित्रों? 😜
Niraj-The Basic Vision
Tr Niraj Sharma The Following
03/06/2026
शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है।
उसके शब्द, व्यवहार और संस्कार ही समाज की नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं।
शिक्षक का वास्तविक परिचय उसके पद से नहीं, बल्कि उसके चरित्र, संवेदनशीलता और आचरण से होता है। एक व्यक्ति की गलती पूरे शिक्षक समाज की पहचान नहीं हो सकती। देश के लाखों शिक्षक आज भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित हैं।
एक शिक्षक का चरित्र जितना ऊँचा होता है, समाज उतना ही मजबूत बनता है।
आइए, हम सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें, ताकि हमारे विद्यार्थी हमें केवल गुरु ही नहीं, बल्कि आदर्श के रूप में भी याद रखें।
"शिक्षक समाज का आईना है, उसके कर्म ही उसकी सबसे बड़ी पहचान हैं।"
🧑🏫
"शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।" 🌼📚
01/04/2026
"बच्चे मार्क्स भूल जाते हैं… लेकिन टीचर का व्यवहार जिंदगी भर याद रखते हैं"
आज आप अपने स्कूल के मार्क्स भूल चुके होंगे…🤷
लेकिन एक टीचर जरूर आपको याद होगा।
क्यों?
क्योंकि उसने सिर्फ आपको पढ़ाया ही नहीं बल्कि
आपको समझा भी।
कभी डांटा तो
कभी प्यार भी दिया…🧑🏫
कभी चुपचाप आपकी मदद भी किया।
👉 क्योंकि किताबें तो हर कोई पढ़ा देता है,
लेकिन एक अच्छा इंसान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं।
एक अच्छा टीचर वही है —
जिसका पढ़ाया हुआ चैप्टर ही नहीं,
बल्कि उसका दिया हुआ हर एक एहसास आपको याद रहे।
आज आप सभी भी
अपने उस टीचर को याद करो और दिल से Thank You बोलो ❤️
कमेंट बॉक्स में उस टीचर का नाम जरूर लिखो जिसकी याद आपके स्मृतियों में अमर हों।
😝😝
देखते हैं कितनों को अपने गुरुजनों के नाम याद हैं?
और हां मेरी नई फॉर्च्यूनर कैसे लगी मित्रों? 😜
Niraj-The Basic Vision
Tr Niraj Sharma
25/03/2026
“शिक्षक सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाते, वे आने वाले भारत का भविष्य भी गढ़ते हैं।
🤷
आज स्कूल पहुंचते ही बच्चों में हलचल देख उत्सुकता वश मैंने पूंछ ही लिया कि क्या हुआ तो बच्चों ने एक स्वर में बोला... Sir जी आज उन्नति ने आपके लिए राधा-कृष्ण की फोटो बना कर लायी हैं फिर क्या.....🫡 पोस्टर पर की गयी चित्रकारी को देखकर मन को अत्यंत सुकून मिला कि चलो ठीक है पढ़ाई के साथ-साथ यदि इन गतिविधियों में भी बच्चों की रुचि है तो जरूर एक न एक दिन बच्चों का जीवन भी रंग- बिरंगा होगा।
उन्नति इस बार कक्षा-5 पास करके किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेंगी।
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी कक्षा-5 के बच्चे स्कूल रूपी घोंसले से निकलकर अपने नए जीवन को गढ़ने के लिए अपनी भविष्य की यात्रा को पंख देने वाले हैं, यकीन नहीं होता कि यही बच्चे जब पहली बार अपने माता-पिता की उंगलियों को पकड़ कर स्कूल में प्रवेश करते हैं और उनको पहली बार पेंसिल पकड़ कर कुछ अक्षर ज्ञान कराते हैं और धीरे-धीरे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता।
बच्चों के साथ बिताया गया हर एक क्षण हम शिक्षको के लिए एक यादगार पल बन जाता है और उनके साथ खुद को ही बचपन में महसूस करना एक सुखद स्मृतियों में बदल जाता है।
यदि यही बच्चे बड़े होकर कहीं सफल होते हैं तो सबसे पहले माता-पिता खुश होते हैं और इस दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति खुश होता है तो वो शिक्षक ही होता है।
मेरी असीम शुभकामनाएं हमेशा इन बच्चों के साथ।
बच्चों से इतना लगाव हो जाता है कि जब यही बच्चे आखिरी बार स्कूल में अपना मार्कशीट और टीसी लेने आते हैं तो इनसे जुड़े हुए भावनात्मक लगाव भावुकता में तब्दील हो जाते हैं। 😢😢😢
💐💐👏👏💐💐
सरकारी विद्यालयों के समर्पित शिक्षक हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
आइए, शिक्षा और शिक्षकों के इस संकल्प को सम्मान दें।” 📚🇮🇳
#समर्पित_शिक्षक
#सरकारी_विद्यालय_की_शान
#शिक्षक_बनाते_भविष्य
#सशक्त_शिक्षा
✨