माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर

Share

Official page of Maa Pateswari University, Balrampur. Foundation stone laid by Hon. C.M. of U.P. Yogi Adityanath Ji on 15-03-2024. Vice Chancellor Prof.

Ravi Shankar Singh joined on 3rd Dec 2024. Temporary Office was inaugurated on 22nd January 2025.

31/05/2026

न्यायप्रियता, करुणा और कुशल प्रशासन का जीवंत उदाहरण - मातोश्री अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर शत-शत नमन !

30/05/2026

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के आयोजन के कारण माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर द्वारा दिनांक 06 एवं 07 जून 2026 को प्रस्तावित विश्वविद्यालय परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

30/05/2026

*आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन*

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के आयोजन के कारण माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर द्वारा दिनांक 06 एवं 07 जून 2026 को प्रस्तावित विश्वविद्यालय परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत बी.ए., बी.एससी., बी.एससी. (कृषि) आदि पाठ्यक्रमों की विभिन्न परीक्षाएँ अब 17 जून 2026 से 23 जून 2026 के मध्य आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम.लिब. (M.Lib) की परीक्षा संशोधित समयानुसार ( 11.30 AM - 1.30 PM) आयोजित की जाएगी।

28/05/2026

ज्ञान, संस्कार और तकनीक के समन्वय से माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर, उ. प्र. शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने की ओर अग्रसर!

27/05/2026
Photos from माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर's post 27/05/2026

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर, उ. प्र., निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता और नवाचार की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है तथा विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था के लिए प्रवेश समिति का गठन किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल करते हुए परामर्शदात्री समिति का गठन कर समाज, शिक्षा और मीडिया के मध्य सशक्त समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु बड़ा निर्णय लेते हुए निर्देश जारी किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक दिए जाने की स्थिति में जांच की जाएगी।
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर,उत्तर प्रदेश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, पारदर्शिता एवं आधुनिक शैक्षिक वातावरण के साथ पूर्वांचल में उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

Photos from माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर's post 26/05/2026

जनपद बलरामपुर स्थित माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ 14 जुलाई 2026 से किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार शिक्षकों हेतु ग्रीष्मावकाश 08 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह निर्णय सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक एवं कुलपति महोदय के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान परीक्षा, प्रवेश, मूल्यांकन अथवा अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन हेतु आवश्यकतानुसार शिक्षकों की सेवाएँ ली जा सकेंगी। ऐसे शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मावकाश अवधि में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के समस्त प्रशासनिक तथा विभागीय कार्यालय पूर्ववत् संचालित होते रहेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश, द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।
नवीन शैक्षिक सत्र 14 जुलाई 2026, मंगलवार से विधिवत् प्रारम्भ होगा।

12/05/2026

माननीय कुलपति जी के आदेश दिनांक 11-05-2026 के क्रम में समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरा जाना है। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक एवं परास्नातक कोर्स) के द्वितीय सेमेस्टर के अर्ह छात्र/छात्राओं के कोर्स सेलेक्शन एवं परीक्षा फार्म पूरित करने हेतु समर्थ पोर्टल दिनांक 11-05-2026 से दिनांक 18-05-2026 तक खोला जा रहा है। समस्त सम्बन्धित छात्र-छात्राओं/महाविद्यालयों से अपेक्षित है कि उपरोक्त समय के अन्दर कोर्स सेलेक्शन एवं परीक्षा फार्म पूरित किया जाना सुनिश्चित करें।

11/05/2026

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।

आज के युग में तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा और संचार के हर क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। युवाओं को चाहिए कि वे नवाचार और शोध की भावना को अपना कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम संकल्प लें कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक के माध्यम से भारत को प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में और अधिक सशक्त बनाएँगे।

09/05/2026

वीरता, स्वाभिमान और धर्म रक्षा के प्रतीक , महान योद्धा, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि - महाराणा प्रताप की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि !

Want your school to be the top-listed School/college in Balrampur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address

Maa Pateswari University
Balrampur
271201