23/06/2026
क्रांतिकारी भरत भूषण तिवारी जी के गांव पहुंचकर उनके परिवार से मिलेंगे श्री प्रशांत किशोर और साथ ही पुलिस द्वारा की गई हत्या के विरोध में हो रही *सर्व समाज महापंचायत* में शामिल होंगे।
*दिनांक* - 24 जून 2026 (बुधवार)
*समय* - सुबह 10:30 बजे
📍 गाँव - बिलौटी, प्रखंड - शाहपुर
📍 जिला - भोजपुर
आप सभी बक्सर जिला के युवा साथियों से विनम्र एवं भावपूर्ण आग्रह है कि स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी को न्याय दिलाने की इस महत्वपूर्ण लड़ाई में अपनी सहभागिता अवश्य निभाएँ।
यह केवल एक व्यक्ति या परिवार के न्याय की लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज में सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा का संकल्प है। आइए, हम सब एकजुट होकर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और यह संदेश दें कि अन्याय के विरुद्ध समाज हमेशा मजबूती से खड़ा रहता है।
इंकलाब जिंदाबाद ✊ ✊
22/06/2026
अगर इस सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ना है, तो भगत सिंह के विचार पर चलना पड़ेगा। अपना कुर्बानी देना पड़ेगा।
इस देश के लिए और बेहतर समाज बनाने के लिए। नए युग के क्रांतिकारी भरत तिवारी जी ने एक युवाओं के लिए रास्ता दिखा दिये मारो या मरो लेकिन अपने समाज के लिए लड़ो, इस सिस्टम के खिलाफ लडो !!
इंकलाब जिंदाबाद ✊✊✊
21/06/2026
भोजपुर के क्रांतिकारी भरत भूषण तिवारी जी के फेक एनकाउंटर एवं सरकारी-हत्याके ख़िलाफ़ आज विरोध प्रदर्शन किया गया !!
निकम्मी सरकार कान खोलकर सुन ले!
भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनकी स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाए।
जनता न्याय और सम्मान की मांग करती है!
कैंडल मार्च के माध्यम से स्वर्गीय भारत भूषण तिवारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। न्याय की इस लड़ाई में हम अंत तक पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। 🙏
21/06/2026
क्रांतिकारी भारत भूषण तिवारी जी के फेक एनकाउंटर एवं सरकारी हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में आप सब जरूर भाग ले।!!
18/06/2026
निलंबित से काम नहीं चलेगा !
फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोगों को सजा होना चाहिए ।
कानून सबके लिए बराबर है॥