17/05/2026
जय श्री राम
संघ के घोष वर्ग हेतु प्रस्थान करने वाले सभी शिक्षार्थियों का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।
आज सभी साथियों का आत्मीय स्वागत कर उत्साहपूर्वक विदाई संघ कार्यालय जयपुर पर दी गई।
इस अवसर पर डॉ. राजेश राघव एवं अन्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आप सभी शिक्षार्थी वर्ग में श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रसेवा के भाव को और अधिक सुदृढ़ करें — यही मंगलकामना। 🚩
#संघ #घोषवर्ग #राष्ट्रसेवा #स्वागत_एवं_विदाई #संस्कार प्रेरणा
11/02/2026
प्रिय विद्यार्थियों,
कल से आपकी बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। यह समय आपके पूरे वर्ष की मेहनत को सफलता में बदलने का है। आपने जो भी पढ़ा है, उस पर विश्वास रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
घबराएं नहीं, शांत मन से प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय का सही उपयोग करें। याद रखें –
मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
हम सभी को आप पर पूरा विश्वास है।
आप उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रहे हैं।
आप सभी को बोर्ड परीक्षा के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
Best of Luck 👍
ईश्वर आपको सफलता प्रदान करें। 🌸
27/01/2026
ना दिखावे की चाह, ना शोर का शौक,
सादगी में ही बसता है दिल का हर एक लोक।”
सादगी में ही असली सुंदरता होती है।
कम शब्द, सच्चे भाव और दिल से निकली बातें ही यादगार बनती हैं। 🌸
“
26/12/2025
“कुछ लोग रिश्तों से नहीं, अपने संस्कारों और मार्गदर्शन से परिवार बन जाते हैं।”
आज Genius Competitive Institute, जामडोली (जयपुर) में मेरे मित्र, सखा और बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले आदरणीय श्री राम सिंह मीणा जी (प्राचार्य) का आगमन हुआ।
इस अवसर पर अनुज नरेंद्र शर्मा (नीरज) माताजी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
आदरणीय राम सिंह मीणा जी का सम्मान गोविंद देव जी की पावन तस्वीर भेंट कर किया गया।
उनका सान्निध्य, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।
🙏🌸
17/12/2025
जय श्री राम
कल राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नाररदपुरा तूंगा जयपुर एक औपचारिक visit के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मेंबर प्राचार्य व विद्यार्थियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मेरे साथ में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ राजेश राघव भी उपस्थित रहे
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार
कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं
11/05/2025
जय श्री राम
आज Genius Competitive Institute Jamdoli Jaipur पर मुझे (Anil Tejpal Sharma) वह अनुज (Narendra Sharma ) को अध्यापन करने वाले शिक्षक व प्रधानाचार्य (आदर्श विद्या मंदिर नगर )श्री भगवत प्रसाद जी शर्मा का आगमन हुआ जिनका स्वागत गोविंद देव जी का चित्र व साफा पहनाकर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा ही हम दोनों भाइयों और Genius Competitive Institute पर सदैव रहे ऐसी गोविंद से प्रार्थना करता हूं
इसकी कुछ तस्वीरें आप लोगों से साझा कर रहा हूं