Proud to see our students sharing their experiences and journey at VSSD College, Kanpur.
Every achievement begins with learning, dedication, and the right opportunities.
VSSD College, Kanpur
Since 1921 | NAAC Accredited, NCTE & AICTE Approved | Affiliated to CSJMU, Kanpur
Shape Your Future in Physical Education!
The B.P.Ed. and M.P.Ed. programmes provide students with the knowledge, skills, and professional training required for careers in sports, fitness, physical education, coaching, and sports management. With a focus on holistic development, leadership, and practical learning, these courses prepare students to excel in the dynamic field of sports and wellness.
Admissions Open – Join us and turn your passion for sports into a successful profession!
19/06/2026
Admissions Open 2026–27 | B.Sc. at VSSD College, Kanpur
Take the first step towards a bright future with VSSD College, Kanpur. With experienced faculty, modern laboratories, an extensive library, scholarship opportunities, sports facilities, and a vibrant academic environment, VSSD College is committed to nurturing excellence and empowering students for success.
Apply now and become a part of a legacy of quality education.
वीएसएसडी कॉलेज के आईपीआर सेल द्वारा राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
आज 18 जून को विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म (वीएसएसडी) कॉलेज, कानपुर के बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) सेल द्वारा “Ghar: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai? – A Framework for Attribution and Liability in AI-Ecosystems” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। वेबिनार में विभिन्न शैक्षणिक एवं विधिक क्षेत्रों से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं विधि व्यवसायियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की सचिव, प्रबंध समिति (Board of Management) सी० ए० नीतू सिंह जी के संरक्षण एवं प्रेरणा, प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी के मार्गदर्शन तथा आईपीआर सेल के समन्वयक प्रो. (डॉ.) ए. बी. जायसवाल जी के निर्देशन एवं संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन जी द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत के साथ हुआ।
वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सीनियर लेक्चरर, डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस लॉ एंड टैक्सेशन, मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया रहे। अपने व्याख्यान में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित इकोसिस्टम, बौद्धिक संपदा अधिकारों, उत्तरदायित्व निर्धारण (Attribution) तथा दायित्व (Liability) से जुड़े जटिल कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय न्यायिक निर्णयों और केस लॉ के माध्यम से बताया कि AI आधारित प्रणालियों में डाटा, एल्गोरिद्म, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, सेवा प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के मध्य संबंधों को समझना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
डॉ. श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि अनेक परिस्थितियों में कंपनियां आपसी अनुबंधों के आधार पर एक-दूसरे के डाटाबेस तक पहुंच प्राप्त करती हैं तथा सरकारी संस्थाएं भी विशिष्ट कार्यों के निष्पादन हेतु अधिकृत व्यक्तियों को डाटा एक्सेस प्रदान करती हैं। ऐसे मामलों में यदि अधिकृत पहुंच का दुरुपयोग होता है, तो प्रत्येक स्थिति को हैकिंग नहीं माना जाता, बल्कि कई बार न्यायालय इसे अनुबंध के उल्लंघन अथवा अधिकारों के दुरुपयोग के रूप में देखता है।
उन्होंने Van Buren v. United States (2021) प्रकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा अपने अधिकृत एक्सेस का अवैध उद्देश्य के लिए उपयोग किए जाने के बावजूद न्यायालय ने इसे पारंपरिक अर्थों में हैकिंग नहीं माना। इस उदाहरण के माध्यम से उन्होंने AI इकोसिस्टम में उत्तरदायित्व, डाटा एक्सेस और कानूनी जवाबदेही के महत्वपूर्ण प्रश्नों को सरलता से समझाया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ बौद्धिक संपदा अधिकारों, डाटा संरक्षण, अनुबंधीय दायित्वों तथा जवाबदेही के प्रश्न और अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। उन्होंने शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को इस उभरते क्षेत्र में गंभीर अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विशाल गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में डॉ. काजल कुशवाहा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
वेबिनार में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बौद्धिक संपदा अधिकारों के मध्य विकसित हो रहे संबंधों तथा उनसे जुड़े कानूनी दायित्वों पर सार्थक और विचारोत्तेजक विमर्श को नई दिशा प्रदान की।
18/06/2026
📢 National Webinar Today | Join Us
The IPR Cell, VSSD College, Kanpur cordially invites students, academicians, researchers, professionals, and all interested participants to attend the National Webinar on:
"Ghar: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai? – A Framework for Attribution and Liability in AI-Ecosystems"
📅 Date: 18 June 2026
⏰ Time: 3:00 PM onwards
💻 Mode: Online (Zoom)
🔹 Participants who have already registered are requested to join the WhatsApp group for important updates.
🔹 Those who have not registered may still attend the webinar through the Zoom link. However, registration is mandatory for obtaining a certificate.
📜 Certificate will be issued only to participants who:
✅ Complete the registration process
✅ Attend the webinar
✅ Submit the mandatory feedback form after the session
📌 Registration Link:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeU5RTe6iebMA-nBPCVQ4Sc3T9ezGJzbocgVvG5rX_CMlzSqQ/viewform
📌 Zoom Meeting Link:
https://us06web.zoom.us/j/89016788255?pwd=7ydPAP8kPqRql9iqE9abyt2Aw7Rlqi.1
We look forward to your participation.
17/06/2026
शोध का उद्देश्य मात्र नीतिगत परिवर्तन नहीं, बल्कि वास्तविक समस्याओं का समाधान होना चाहिए – डॉ. आशीष श्रीवास्तव (मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया)
वीएसएसडी कॉलेज के आईपीआर (IPR) सेल द्वारा ‘बदलते उच्च शिक्षा परिदृश्य’ पर उत्कृष्ट कार्यशाला सम्पन्न।
उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक नवाचारों से शिक्षकों और शोधार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म (VSSD) कॉलेज के आईपीआर (IPR) सेल के तत्वावधान में एक बृहद इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “लेसन्स फ्रॉम माई ऑस्ट्रेलियन एकेडमिक जर्नी: रिसर्च, टीचिंग एंड ग्लोबल एंगेजमेंट इन अ चेंजिंग हायर एजुकेशन लैंडस्केप” रहा।
इस गरिमामयी कार्यशाला में मोनाश यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) के ‘डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस लॉ एंड टैक्सेशन’ के सीनियर लेक्चरर, डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या नीरू टंडन जी द्वारा मुख्य वक्ता के आत्मीय एवं औपचारिक स्वागत के साथ हुआ।
अपने सारगर्भित एवं विचारोत्तेजक व्याख्यान में डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा में आ रहे आमूल-चूल परिवर्तनों पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में शोध (Research) का दृष्टिकोण पूरी तरह से व्यावहारिक हो चुका है। वहाँ अब शोध का मुख्य फोकस केवल ‘नई नीतियाँ बनाने’ (Policy Shift) तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इस बात का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जा रहा है कि क्या उन नीतिगत परिवर्तनों से धरातल पर मौजूद वास्तविक समस्या का समाधान हुआ है या नहीं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वहाँ पारंपरिक सीमाओं को तोड़कर ‘अंतर-विषयक (Interdisciplinary) शोध’ को सर्वोच्च महत्व दी जा रही है।
आधुनिक शिक्षा प्रणाली में तकनीक के समावेश पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि विदेशी विश्वविद्यालयों में छात्रों को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) के उपयोग की पूर्ण स्वतंत्रता है, लेकिन इसके साथ ही उनकी जवाबदेही भी तय की जाती है। छात्रों को अपने असाइनमेंट में स्पष्ट रूप से यह स्वीकारना होता है कि AI द्वारा क्या सुविधाएँ दी गईं और उन्होंने उन कमियों को दूर कर किस प्रकार ओरिजिनैलिटी और समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु उस तकनीक का कैसे सदुपयोग किया।
विदेशी मूल्यांकन प्रणाली का उदाहरण देते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि वहाँ प्रश्न-पत्र ‘रटंत विद्या’ पर आधारित न होकर पूर्णतः ‘समस्या-प्रधान’ (Problem-Oriented) होते हैं। ‘ओपन-बुक’ परीक्षा के अंतर्गत छात्रों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी पाठ्यपुस्तकों और सैद्धांतिक ज्ञान की सहायता से उन जटिल और व्यावहारिक समस्याओं का तार्किक हल निकालें।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि वैश्विक स्तर पर इन अकादमिक बदलावों का नेतृत्व मुख्य रूप से अमेरिका कर रहा है, जिसका व्यापक प्रभाव भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत में ‘स्कोपस (Scopus)’ जैसे शोध डेटाबेस की बढ़ती अनिवार्यता इसी वैश्विक परिवर्तन की एक कड़ी है। अपने व्याख्यान का निष्कर्ष निकालते हुए उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि भविष्य में भारत के अकादमिक जगत को भी ‘ग्रासरूट लेवल’ (वास्तविक जीवन की समस्याओं) को केंद्र में रखकर ही अपने शोध कार्यों को नई दिशा देनी चाहिए।
इस अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रासंगिक कार्यक्रम का कुशल संचालन अमृता वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. अजय भूपेंद्र जायसवाल ने मुख्य वक्ता, सभी अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति विधिवत धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट (R&D) प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. विकास सिंह गंगवार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. आर०सी० धीमान, डॉ. नंदलाल जायसवाल, डॉ. फातिमा आशना और डॉ. काजल कुशवाहा सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
16/06/2026
Join us for an insightful and interactive workshop on “Lessons from My Australian Academic Journey: Research, Teaching and Global Engagement in a Changing Higher Education Landscape” by Dr. Ashish Shrivastav, Senior Lecturer, Monash University, Australia.
📅 Date: 17 June 2026
⏰ Time: 11:00 AM
📍 Venue: VSSD College, Kanpur
🏛️ Organised by: IPR Cell, VSSD College, Kanpur
This is an offline (in-person) event. Interested participants can attend directly at VSSD College, Kanpur.
Explore global perspectives on higher education, research excellence, academic innovation, and international collaboration through the experiences of an accomplished academic from Australia.
16/06/2026
Admissions Open 2026–27 for B.P.Ed. at V.S.S.D. College, Kanpur (Affiliated to CSJMU)!
Shape your future in physical education and sports through expert training, scholarship opportunities, hostel facilities, and strong placement support. Join a legacy of excellence and take the first step towards a successful sporting career.
Ready to turn your passion for sports into a profession? Click the link below and apply now!
👇🏻
https://vssdcollege.ac.in/
16/06/2026
📚 Admissions Open 2026 – M.A. English
Shape your future with the power of language, literature, and communication. Join the Department of English and take the next step in your academic journey at VSSD College, Kanpur.
Apply now and become a part of a vibrant learning community!
15/06/2026
🏆 Celebrating the Winners of Intercollegiate Online Fest 2026 – "Ek Bharat Shreshth Bharat" 🇮🇳
Organized by the VED VIBES – Culture Club of VSSD College, Kanpur, the Intercollegiate Online Fest 2026 was conducted from 26–30 May 2026 on the theme "Ek Bharat Shreshth Bharat", celebrating India's cultural diversity, unity, creativity, and talent.
We proudly congratulate the outstanding winners from various participating institutions who showcased exceptional skills, enthusiasm, and dedication throughout the five-day fest.
✨ Winners Across Events
🎤 Singing Competition
• Shashank Srivastava – Jagran College (Joint First Position)
• Shobhit Anand – Ch. Ram Gopal Singh Law College (Joint First Position)
📸 Photography Competition
• Sumit Gupta – Jagran College (First Position)
• Pooja Gautam – AND College (Second Position)
🗣️ Debate Competition
• Niharika Khatnani – Jagran College (First Position)
• Avani Seth – AND College (Second Position)
🧠 Quiz Competition
• Ashutosh – Babu Sukhdev Verma Law College (First Position)
• Niharika Saini – Jagran College (Joint Second Position)
• Taanvi Gupta – Jagran College (Joint Second Position)
🎨 Logo Designing Competition
• Shivani Diwakar – AND College (First Position)
• Anjali Kumari – Ch. Ram Gopal Singh Law College (Second Position)
👏 Heartiest congratulations to all the winners and participants for making this celebration of "Ek Bharat Shreshth Bharat" a grand success through their remarkable performances, creativity, and spirit of participation.
Prof. Neeru Tandon, Principal, VSSD College, Kanpur, Dr. Anshu Singh Sengar, Director (Self-Finance), along with the entire VED VIBES Culture Club, extend their heartfelt congratulations to all the winners and participants. Their talent, dedication, and enthusiasm truly embodied the spirit of "Ek Bharat Shreshth Bharat" and contributed to the success of the Intercollegiate Online Fest 2026.
Together, we celebrated unity in diversity, fostered intercollegiate collaboration, and provided a platform for young talents to shine.
Organized by: VED VIBES – Culture Club, VSSD College, Kanpur
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Kanpur
208002