HAdoti Vishesh

HAdoti Vishesh

Share

NEWS PAGE TO PROMOTE BUSINESS AND VARIOUS KNOWLEDGE IN SOCIETY

19/04/2026

की ताज़ा खबर—
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चरण पूजन एवं शस्त्र पूजन से हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया।
इस दौरान विभिन्न कीर्तन और भजन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन समिति द्वारा इन मंडलियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विदा ली।

06/01/2026

फिरोज पठान: एक ऐसा नाम जो किसी परिचय का मोहताज नहीं

​जनसेवा और समर्पण का अनूठा संगम

​भारतीय राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देहात के अध्यक्ष फिरोज पठान एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जिनकी पहचान उनके पद से कहीं ज्यादा उनके निस्वार्थ कार्यों से होती है। वे एक वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में हर वर्ग के सुख-दुख के सच्चे साथी रहे हैं। उनकी कार्यशैली में राजनीति कम और सेवा का भाव अधिक झलकता है, यही कारण है कि आज वे क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बन चुके हैं।

​कोरोना काल में पेश की इंसानियत की मिसाल

​समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता का सबसे बड़ा प्रमाण कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिला। जब लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे, तब फिरोज पठान जी ने अपनी जान की परवाह किए बिना धरातल पर उतरकर मोर्चा संभाला। उन्होंने न केवल जरूरतमंदों को राशन और भोजन उपलब्ध कराया, बल्कि बीमारों के लिए दवाइयों और उचित उपचार की व्यवस्था करने में भी दिन-रात एक कर दिया। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव ने जनता के दिलों में उनके प्रति एक गहरा सम्मान पैदा किया है।

​वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विकास का संकल्प

​संगठन की मजबूती के साथ-साथ विकास के पहिए को गति देने में भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है। वरिष्ठ समाजसेवी फिरोज पठान जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर जी के अटूट सहयोग के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर चरितार्थ कर रहे हैं। अपने इन्हीं विशेष योगदानों के कारण वे आज कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बने हुए हैं।

03/01/2026

वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देहात अध्यक्ष फिरोज पठान जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना से प्रेरित होकर वे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने में जुटे हैं। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर जी का आशीर्वाद और प्रदेश नेतृत्व का सहयोग उन्हें निरंतर ऊर्जा देता है। सबका साथ–सबका विकास के मंत्र के साथ देहात क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज का भाजपा पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। #हाड़ौतीविशेष Firoz Pathan @ followers

30/08/2025

समस्त विभागों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों का पुनः मेडिकल होगा .....

फर्जी दिव्यांग पकड़ में आएंगे.....

30/08/2025

*✨🏆 बड़ी खबर!*

भारत की इकोनॉमी को लगे पंख!

पहली तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज की गई, पांच तिमाहियों में सबसे तेज।

भारत ने एक बार फिर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रही।

*चीन की जीडीपी ग्रोथ इसी अवधि में 5.2 प्रतिशत रही।*

12/05/2025

अब 'न्यू कोटा' के नाम से होगी डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन की पहचान

नामकरण के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय की मंजूरी

कोटा का डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन अब जल्द ही 'न्यू कोटा' नाम से पहचाना जाएगा। केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए राजस्थान सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। लोकसभा अध्यक्ष सम्माननीय श्री ओम जी बिरला के प्रयास के परिणामस्वरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नाम परिवर्तन पर 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) जारी किया है।
लोकसभा अध्यक्ष परम् सम्माननीय श्री ओम जी बिरला का हार्दिक आभार

05/05/2025

*अद्भुत घटना * रामगंजमंडी की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्तिथ रामेश्वर धाम मंदिर में नन्दी भगवान की मूर्ति के पानी पीने की घटना सामने आई ये खबर फैलते ही लोगो में कौतूहल मच गया और चमच से पानी पिलाने के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया ।

02/03/2025

Welcome in hadoti vishesh need manager from haadoti various tehsil and ditrict

Want your school to be the top-listed School/college in Kota?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Kota
Kota
32651