Yog Guru Ram Bali Jee
Ram Bali Jee dedicated his life for Yog and naturopathy. Since last 20 years he is in service of people, treating them by Yog and Naturopathy.
02/08/2017
गोमुखासन क्या है ?
संस्कृत में ‘गोमुख’ का अर्थ होता है ‘गाय का चेहरा’ या गाय का मुख़ । इस आसन में पांव की स्थिति बहुत हद तक गोमुख की आकृति जैसे होती है। इसीलिए इसे गोमुखासन कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में Cow Face Pose कहा जाता है। यह महिलाओं के लिए अत्यंत लाभदायक आसन है। यह गठिया,साइटिका,अपचन,कब्ज,धातु रोग, मधुमेह, कमर में दर्द होने पर यह आसन बहुत अधिक लाभप्रद हैं|
गोमुखासन के लाभ
वैसे तो गोमुखासन के बहुत सारे फायदे हैं। यहां पर इसके कुछ महत्वपूर्ण लाभ के बारे में बताया जा रहा है।
गोमुखासन अस्थमा के लिए: यह फेफड़ों के लिए एक बहुत ही मुफीद योगाभ्यास है और श्वसन से सम्बंधित रोगों में सहायता करता है। यह छाती को पुष्ट बनाता है और फेफड़ों की सफाई करते हुए इसकी क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए अस्थमा से पीड़ित रोगियों को नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।
गोमुखासन बाहों की मजबूती के लिए: अगर आपको पीठ एवं बांहों की पेशियां को मजबूत बनाना हो तो इस आसन का अभ्यास जरूर करें।
कूल्हे (Hips) के स्वस्थ के लिए: अगर आप hips के दर्द से परेशान हैं तो इस आसन का अभ्यास करें।
गोमुखासन रीढ़ की हड्डी के लिए: यह रीढ़ को सीधा रखने के साथ साथ इसको मजबूत भी बनाता है।
गोमुखासन बवासीर (Hemorrhoids) को रोकने में: यह बवासीर के लिए बहुत ही उपयोगी योगाभ्यास माना जाता है।
गोमुखासन सर्वाइकल स्पॉेण्डिलाइटिस के लिए: इस आसन के अभ्यास से आप बहुत सारी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं जैसे कंधा जकड़न, गर्दन में दर्द, तथा सर्वाइकल स्पॉेण्डिलाइटिस।
गोमुखासन सेक्सुअल प्रोब्लेम्स के लिए: लैंगिक परेशानियों को दूर करने में यह आसन बहुत ही कारगर है। यह स्त्री रोगों के लिए भी बहुत लाभदायक है।
कमर दर्द में: इसके नियमित अभ्यास से आप कमर दर्द के परेशानियों से राहत पा सकते हैं।
गोमुखासन यकृत एवं गुर्दे के लिए: यह आपके यकृत एवं गुर्दे को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
शरीर को लचकदार बनाने में: यह आसन करने से शरीर सुड़ोल एवं लचकदार बनता हैं।
गोमुखासन मधुमेह के लिए: यह आपके पैंक्रियास को उत्तेजित करता है और मधुमेह के कण्ट्रोल में सहायक है।
28/07/2017
Benefits of Paschimottanasana (Seated Forward Bend Pose)
It acts as a stress reliever.
Reduces fatty deposits in the abdomen.
Remove anxiety, anger and irritability.
Calms the mind.
Stretches the spine and brings flexibility.
Good for constipation and digestive disorder.
Useful for increasing height.
Regular practice cure impotency and enhance the sexual power.
Tones the abdominal pelvic organs.
Balance the menstrual cycles.
17/07/2017
Benefits Of Halasana
1. Strengthens and opens up the neck, shoulders, abs and back muscles.
2. Stimulates the abdominal organs and thyroid gland.
3. Calms the nervous system and reduces stress and fatigue.
4. Helps relieve symptoms of menopause.
5. Stimulates the thyroid gland and strengthens the immune system.
6. Helps tone the legs and stretches out the shoulders and spine.
14/07/2017
पद्मासन (लोटस पोज़) करने के स्वास्थ्य लाभ
1. यह आसन मन को शांत करता है और भटकने से रोकता है|
2. इस आसन के नियमित अभ्यास से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
3. इसे करने से मेरुदंड सीधा, लचीला और मजबूत बनता है|
4. इसके अभ्यास से वीर्य वृद्धि होती है।
5. पद्मासन के अभ्यास से बुद्धि बढ़ती है एवं चित्त में स्थिरता आती है।
6. जो लोग तनाव से निजाद पाना चाहते है| उन्हें इस आसान को करने से लाभ मिलता है|
7. यदि आप गर्दन और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाना चाहते है तो पद्मासन योग क्रिया करे|
8. जो व्यक्ति अपने पेट और कमर की चर्बी को कम करना चाहते है, उन्हें इसका अभ्यास नियमित करना चाहिए|
9. पद्मासन योगाभ्यास से स्मरण शक्ति एवं विचार शक्ति बढ़ती है। इसलिए स्टूडेंट्स को इन आसनों को जरूर करना चाहिए|
11/07/2017
मयूरासन योग करने के फायदे
मयूरासन से आपको बहुत फायदे मिलते हैं जैसे
भूख खुलकर लगती है
पेट से संबंधित कई रोग खत्म हो जाते हैं
कब्ज बहुत ही आसानी से दूर होती है
जठारग्नि को शांत करना
यदि इस आसन को पूरी तरह से कोई इंसान सक्षम हो जाता है तो उसे किसी भी प्रकार विष नहीं लगता है। क्योंकि जिस तरह से मोर विषैले और जहरीले सांपों को खा जाता है। और उस पर किसी भी तरह का विष नहीं लगता है।
10/07/2017
ताड़ासन
दिल से जुड़े रोगों और ब्लड प्रेशर संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए नियमित तौर पर कुछ योगासन फायदे का सौदा हो सकते हैं। कई शोधों में अब यह प्रमाणित हो चुका है नियमित तौर पर योगासन के अभ्यास से जीवनकाल बढ़ सकता है और दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।
योगासन की मदद से शरीर की स्फूर्ति बनी रहेगी, रक्त संचार ठीक होगा और दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी कम होगा।
06/07/2017
दिन का प्रारंभ सूर्य नमस्कार से करें | Start the Day With Surya Namaskar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
201301
14/09/2022