12/10/2024
Hindi in NZ
न्यूज़ीलैंड में शिक्षा संशोधन विधेयक ?
12/10/2024
20/09/2024
याद है न? कल अपने यहाँ 'हिन्दी दिवस' का आयोजन है। श्रीराम मंदिर, हेंडरसन, ऑकलैंड के सभागार में, शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक।
अभी-अभी वहीं से लौटे हैं। कुछ बच्चों और पुराने मित्र वीरेंद प्रकाश और पंडित जी का आभार जिन्होंने पूरा सहयोग किया। उच्चायोग, साथी संस्थाओं और मंदिर ट्रस्ट का भी पूरा योगदान मिला है।
आपके लिए कुर्सियाँ बिछा दी हैं, कलाकारों के लिए मंच तैयार है, कवियों के लिए श्रोता तैयार हैं और जिज्ञासुओं के लिए न्यूज़ीलैंड की हिन्दी यात्रा प्रदर्शनी।
इतने सब के बाद जलपान और भारतीय भोजन तो बनाता ही है! उसकी भी व्यवस्था है।
छायाचित्र मेरे मित्र वीरेंद प्रकाश भाई ने लिए हैं लेकिन एक भूल कर गए। भोले हैं न--कुर्सियों की फोटो तो लेनी ही भूल गए! इसी का तो मसला रहता है, वीरेंद भाई।
मित्रो, आप हिन्दी से संबन्धित कुछ प्रदर्शित करना चाहें तो अपना साहित्य लेते आइए, अवश्य प्रदर्शित कीजिए।
आइए, कल हिन्दी उत्सव का आनंद लें।
20/09/2024
प्रकाशन के गौरवशाली 28 वर्ष
न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित आपकी ऑनलाइन पत्रिका 'भारत-दर्शन' अपने प्रकाशन के 28 वर्ष पूरे कर, 29वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। भारत-दर्शन के मित्रों और रचनाकारों को हार्दिक धन्यवाद।
..और भारत-दर्शन के पाठक! आपके बिना भारत-दर्शन का क्या अस्तित्व? आभार! आभार!! आभार!!!
आपका स्नेह यूँ ही बना रहे।
https://bharatdarshan.co.nz/
18/09/2024
कुछ मित्र नाटक करने में लगे रहते हैं, इससे उन्हें क्या हासिल होता है?
नाटक करने की जगह नाटक लिखिये और पुरस्कार पाइए। हो सकता है, आपको विजेता के रूप में एक प्रमाणपत्र मिले और आप 300 डॉलर धनी भी हो जाएँ।
विश्व हिन्दी सचिवालय की 'नाटक लेखन प्रतियोगिता' में भाग लें।
16/09/2024
नेह निमंत्रण
राम मदिर सभागार हेंडरसन, ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) में 21 सितंबर को आयोजित 'हिन्दी दिवस समारोह' में आप सभी मित्र सादर आमंत्रित हैं।
भारत की उच्चायुक्त माननीय नीता भूषण जी समारोह की 'मुख्य-अतिथि' होंगी।
हिन्दी गीत-संगीत, काव्य-पाठ, प्रश्नोत्तरी एवं न्यूज़ीलैंड की हिन्दी विकास यात्रा की प्रदर्शनी का आनंद लें।
यदि आप आ रहे हैं तो कृपया इसकी सूचना टेक्स्ट या ई-मेल द्वारा दे दें और आपके साथ कितने अन्य सदस्य आ रहे हैं, यह जानकारी भी दे दें।
टेक्स्ट : 021 171 3934
ई-मेल : [email protected]
26/08/2024
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दृश्य
16/08/2024
सुभद्राकुमारी चौहान जयंती | 16 अगस्त
https://bharatdarshan.co.nz/festival_description/113/subhadrakumari-birth-anniversary.html
सुभद्राकुमारी चौहान को भला कौन हिन्दी प्रेमी नहीं जानता होगा?
सुभद्राकुमारी चौहान (Subhadra Kumari Chauhan) का जन्म नागपंचमी के दिन 16 अगस्त 1904 को इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) के निकट निहालपुर गाँव में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था।
सुभद्राकुमारी को बचपन से ही काव्य-ग्रंथों से विशेष लगाव व रूचि थी। आपका विद्यार्थी जीवन प्रयाग में ही बीता।
'चमक उठी सन् सत्तावन में
वह तलवार पुरानी थी
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी
ख़ूब लड़ी मरदानी वह तो
झाँसी वाली रानी थी।'
हिंदी साहित्य को 'झांसी की रानी' जैसी अमर कृति देने वाली, 'सुभद्राकुमारी' निसंदेह हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक हैं।
अल्पायु आयु में ही सुभद्रा की पहली कविता प्रकाशित हुई थी।
सुभद्रा और महादेवी वर्मा दोनों बचपन की सहेलियाँ थीं।
सुभद्राकुमारी का विवाह खंडवा (मध्य प्रदेश) निवासी 'ठाकुर लक्ष्मण सिंह' के साथ हुआ। पति के साथ वे भी महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गईं और राष्ट्र-प्रेम पर कविताएं करने लगी। 1948 में एक सड़क दुर्घटना में आपका निधन हो गया।
[भारत-दर्शन संकलन]
16/08/2024
सब कुछ तिरंगा - 5
नॉर्थ ब्लॉक
16/08/2024
सब कुछ तिरंगा - 4
तेलंगाना सचिवालय
16/08/2024
सब कुछ तिरंगा - 3
तिरंगी रोशनी से जगमगाता छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
14/08/2024
भारत के स्वतंत्रता दिवस की आप सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
https://bharatdarshan.co.nz/tools/deleteme.php
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Te Atatu
0610