SN Medical College, Agra

SN Medical College, Agra

Share

One of the first three Medical schools of India with the motto 'Live to Serve' .

20/04/2026

Dr Neetu Chauhan, HOD, Blood Transfusion, reciting a poem on the occasion of Nari Shakti Vandan.

Photos from SN Medical College, Agra's post 20/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
आगरा, दिनांक 20 अप्रैल 2026।
एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का कुशल समन्वयन एवं प्रभावी संचालन डॉ. ऋचा गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं सदस्य, सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. नीतू चौहान, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन तथा डॉ. सुरभि गुप्ता, प्रोफेसर, रेडियोथेरेपी द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रेरणादायक भाषण एवं सुंदर काव्य प्रस्तुति दी गई।
मिशन शक्ति, कमिश्नरेट आगरा से उपस्थित एसआई लवी शुक्ला एवं एलसी सोनम चौधरी ने महिला सुरक्षा, जागरूकता तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, अध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों एवं वक्ताओं को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किए गए।
इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 बैच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही संकाय सदस्यों में डॉ. कामना, डॉ. अलका, डॉ. गीतू, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. निधि, डॉ. शिप्रा सहित अन्य शिक्षकों एवं पीजी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी प्रतिभागियों के सहयोग एवं उत्साह से संभव हो सका, जिसने नारी सशक्तिकरण के संदेश को सुदृढ़ रूप से प्रसारित किया।

18/04/2026

*एस.एन. मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफल बीटिंग हार्ट बायपास सर्जरी, उन्नत हृदय सर्जरी की सुविधा*

* कम जोखिम वाली सर्जरी।
* आपातकालीन उपचार में सुधार।

18/04/2026

*S.N मेडिकल कॉलेज; मिनी एम्स के रूप में होगा विकसित, उन्नत इलाज की मिलेगी सुविधा।*

* 10 नए ब्लॉक व बहुमंजिला इंफ्रास्ट्रक्चर।
* बेहतर आपातकालीन सेवाएं।
* गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज।

18/04/2026

आगरा में मेडिकल चमत्कार: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘बीटिंग हार्ट बायपास’ सर्जरी सफल, 72 घंटे में मरीज घर | https://dehatnewstoday.blogspot.com/2026/04/72.html

18/04/2026

*SN में हुई बिना मशीन धड़कते दिल की बायपास सर्जरी:* 66 वर्षीय मरीज को 72 घंटे के बाद मिली छुट्टी, 172 साल के इतिहास में यह पहली उपलब्धि
https://dainik.bhaskar.com/s5jjcypCp2b

18/04/2026

आगरालीक्स…देखें वीडियो....आगरा के एसएन में रचा कीर्तिमान. पहली बार हुई सफल ‘बीटिंग हार्ट बायपास सर्जरी’ 66 साल के रतनलाल की 100% ब्लॉक थीं हृदय की दो मुख्य धमनियां..डॉ. सुशील सिंघल और टीम का कमाल
https://agraleaks.com/agra-live-news-a-record-set-at-sn-hospital-in-agra-first-ever-successful-beating-heart-bypass-surgery-performed

Want your school to be the top-listed School/college in Agra?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


MG Road, Moti Katra
Agra
282002

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 2pm