10/06/2026
माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नाम की आधार वरुणा नदी दिन प्रतिदिन अपनी अंतिम सांसे गिन रही है, नदी जलकुंभियों से पटी हुई है, कूड़ेदान की तरह कूड़ा कचरा उस पर फेंका जा रहा है, trash skimmer machine केवल शो पीस की तरह बस खड़ी है, जगह जगह गंदे पानी के नाले उसमें समा रहे हैं और सरकार गंगा नदी को साफ करने के लिए खर्च की गई रकम को बता बता कर अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही हैं और वही गंगा में ही गिरने वाली इस नदी को खत्म होने से बचाने का कोई भी प्रयास होता दिखाई नहीं देता है। सपा सरकार में रिवर फ्रंट बना था इस नदी के किनारे, विपक्षी पार्टी ने बनवाया था इसलिए उसकी देखभाल कर देंगे तो इनकी साख कम हो जाएगी इसलिए जैसा भी रिवर फ्रंट है वो भी रखरखाव के आभाव में दम तोड़ रहा है। काशी वासी अपनी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को धीरे धीरे मिटते हुए देख रहे है, अच्छा है असी खत्म हो गई वरुणा खत्म हो रही है आगे गंगा का भी यही हाल होगा
Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi Akhilesh Yadav Samajwadi Party
नोट - सभी चित्र ५ जून ( पर्यावरण दिवस) के है
03/06/2026
आप सोचिए एक प्रशासनिक अधिकारी मीडिया चैनल को पत्र लिखता है और एक संवाददाता पर कार्यवाही करने को कहता है और ये भी कहता है की क्या कार्यवाही हुई उसकी आख्या भी दे, आदेश तो ऐसे पारित किया जा रहा है मानो ये अपने अधीनस्थ किसी अधिकारी को विभागीय कर्मचारी पर कार्यवाही करने के लिए कहा जा रहा हो। मान लीजिए सामने वाले ने अगर कोई दंडनीय कृत्य किया है तो उसपर विधिक कार्यवाही करिए ऐसे किसी न्यूज चैनल को कह कर के आप लोग भारत के प्रेस फ्रीडम इंडेक्स की जो रैंकिंग है उसे सही साबित कर रहे है आप लोग। Zee News
30/05/2026
भारतीय रेल में बैठने पर समझ आता है की बिसलेरी 'Bisleri' ऐसे नहीं 'besleri' ऐसे लिखा जाता है Bisleri IRCTC Indian Railway
25/05/2026
बहुत हुई मंहगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार....सोचा बस नारा याद दिला दूं😀 हमारे यहां पेट्रोल शतक पार कर चुका है आप लोग अपने यहां का बताइए
22/05/2026
भाईसाहब जब आपके अनुसार पेपर लीक हुआ ही नहीं तो परीक्षा रद्द कर के छात्रों को मानसिक पीड़ा क्यों दे रहे है।
आगे गलतियां न हो इसके लिए गलती को स्वीकार करने का साहस होना आवश्यक है लीपापोती करने की कला नहीं
News24 Ministry of Education Dharmendra Pradhan
15/05/2026
बड़ी अच्छी बात हुई की कुछ नेता और मंत्री साइकिल से या फिर सार्वजनिक वाहन से आवागमन करने लगे है पर क्यों उनके कैमरा वाले अभी भी गाड़ियों से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे है और फोटो खींच रहे है
13/05/2026
कहने से बेहतर है पहले स्वयं करना....उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ये कर के दिखलाया है
Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi
12/05/2026
पकौड़ा तलने वाली योजना के अंतर्गत रोजगार पाए लोगों की आजीविका पर गंभीर संकट के बादल घिर चुके है क्योंकि अब माननीय ने अपील की है की आयातित खाद्य तेल का प्रयोग भी कम करें, LPG और पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत तो पहले से थी ही।