11/05/2026
आज दिनांक 11 मई 2026 को अयोध्या के सर्किट हाउस में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के कुलपति डॉ. पी. एस. प्रमाणिक जी ने माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्रीयुक्त सूर्य प्रताप शाही जी से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया, साथ ही साथ इस भेंट में माननीय मंत्री जी ने विश्वविद्यालय के शोध परियोजनाओं को बढ़ावा देने तथा कृषि विज्ञान केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन प्रगति की राह पर अग्रसर हो सके।
19/04/2026
दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. पी. एस. प्रमाणिक जी ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का औचक निरिक्षण किया तथा खरीफ की तैयारियों एवं मौजूदा फसलों की कटाई का भी भौतिक रूप से समीक्षा किया जो निम्नवत है:
1. खरीफ की तैयारियों हेतु किसानों को समय से गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध हो सके इसकी जानकारी के लिए माननीय कुलपति महोदय ने बीज विधायन संयंत्र (Seed processing unit), कुमारगंज का निरिक्षण किया ।
2. माननीय कुलपति महोदय ने मुख्य प्रयोग केंद्र एवं इंस्ट्रक्शनल फार्म का निरिक्षण किया तथा साथ ही साथ रबी के फसलों की कटाई तथा भण्डारण का भी निरिक्षण किया। भ्रमण के दौरान संयुक्त निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) ने माननीय कुलपति महोदय को जानकारी दी कि बीज उत्त्पादन के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर एवं आस पास के सभी प्रक्षेत्रों की कटाई का कार्य समय से पूरा कर लिया गया है ।
3. कुलपति महोदय ने विभिन्न प्रक्षेत्रों पर हो रहे कार्यों में तीव्रता लाने एवं खरीफ की तैयारियां समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
माननीय कुलपति महोदय के भ्रमण के दौरान निदेशक शोध डॉ. शंभू प्रसाद, संयुक्त निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. उमेश चंद्र, सम्बंधित प्रक्षेत्र के वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
13/04/2026
आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय की छात्राओं को जेंडर सेंसिटिविटी एवं समानता के अधिकार के विषय में जागरूक किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार उच्च शिक्षण संस्थानों में POSH एक्ट का सही तरह से प्रचार प्रसार एवं लागू करने की दिशा में यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं डॉ. प्रतिभा सिंह, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. प्रतिभा सिंह जी ने इस अवसर पर सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को नारी शक्ति वंदन के विषय में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा रचित शपथ दिलाई। डॉ. भानु प्रताप, अधिष्ठाता उद्यानकी एवं वानिकी महाविद्यालय, डॉ. सीताराम मिश्रा, सह-अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. एस.पी. सिंह, सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण, सीनियर प्रोफेसर डॉ. नमिता जोशी एवं विभिन्न महिला छात्रावासों के महिला छात्रावास अधीक्षक, सह अधीक्षक, प्राध्यापक गण एवं छात्राएं मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन माननीय कुलपति डॉ. पी.एस. प्रमाणिक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी के निर्देशन में यूजीसी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. दिवाकर सिंह ने किया।
07/04/2026
आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को जन भवन, लखनऊ में माननीया कुलाधिपति महोदया जी की अध्यक्षता में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार के पिछले 5 वर्षों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, सभी संकाय अध्यक्ष, आई. क्यू. ए. एसी. के निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, वित्त नियंत्रक, एवं निदेशक प्रसार ने पिछले 5 वर्ष की गतिविधियों एवं सफलताओं का प्रस्तुतीकरण माननीया कुलाधिपति महोदया के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी, माननीय कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी, महानिदेशक उपकार डॉ. संजय सिंह जी एवं कुलाधिपति महोदया के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी जी भी उपस्थित रहे। बैठक में माननीया कुलाधिपति महोदया, कृषि मंत्री जी एवं डॉ. पंकज जानी जी ने मार्गदर्शन दिया एवं विश्वविद्यालय के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा माननीय कुलाधिपति महोदया ने भविष्य में किसानों की वर्तमान समस्याओं हेतु दक्षतापूर्ण तकनीकों को विकसित करने तथा किसानों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
29/03/2026
आज दिनांक 29 मार्च 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित "मशरूम प्रोडक्शन यूनिट" का लोकार्पण विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति कर्नल (डॉ.) बिजेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मशरूम से सम्बंधित प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया। माननीय कुलपति महोदय ने कहा की इस मशरूम प्रोडक्शन यूनिट से मशरूम के उत्त्पादन को गति मिलेगी तथा पूर्वांचल के किसानों को ट्रेनिंग का भी लाभ प्राप्त होगा। आज ही के दिन विश्वविद्यालय में पुरुष छात्रों के लिए उ. प्र. राज्य कृषि उत्त्पादन मंडी परिषद् द्वारा निर्मित छात्रावास "तिलोदकी" का माननीय कुलपति महोदय द्वारा नामकरण एवं लोकार्पण किया गया। इस नव निर्मित छात्रावास में कुल 200 छात्रों के रहने की छमता है जिससे छात्रों के लिए रहने की सुविधा में सुधार होगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि डॉ. प्रतिभा सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी, अधिष्ठाता पशु विज्ञान एवं कुलसचिव डॉ. पी. एस. प्रमाणिक, अधिष्ठाता मातस्यिकी डॉ. सी. पी. सिंह, अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान डॉ. साधना सिंह, अधिष्ठाता परास्नातक डॉ. भगवान दीन, निदेशक प्रसार डॉ. आर. बी. सिंह, निदेशक शोध डॉ. शंभू प्रसाद, निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ. सुशांत श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता ई. ओम प्रकाश, कुलपति के निजी सचिव डॉ. जसवंत सिंह एवं प्राध्यापक गण, छात्रावास अधीक्षक, सह छात्रावास अधीक्षक एवं कर्मचारी तथा छात्र उपस्थित रहे।
27/03/2026
आज दिनांक 27 मार्च 2026 को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के N S S वोलेनटियर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। यह कार्यक्रम 20/03/2026 से 27/03/2026 मार्च तक आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय कर्नल (डॉ.) बिजेंद्र सिंह जी थे, उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर डी. नियोगी, अतिथिगण सह-अधिष्ठाता प्रोफेसर भानु प्रताप, उप निदेशक शोध प्रोफेसर उमेश चन्द्र, NSS प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ सुशील कुमार यादव, प्रोफेसर हेमन्त कुमार सिंह फल विज्ञान विभाग, डॉ. सुनील कुमार, पुष्प भू दृश्य विभाग, डॉ देव नारायण खेल प्रभारी एवं डॉ हेमन्त कुमार तथा श्री शशिकांत यादव फल विज्ञान विभाग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन श्री विकास सिंह जी ने की तथा यह संपूर्ण कार्यक्रम संयोजक डॉ निरंजन सिंह जी की देख रेख में हुआ।
20/03/2026
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डॉ. दिवाकर सिंह को शिमला में मिला "साइंटिस्ट आफ द इयर अवार्ड"
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, के कृषि महाविद्यालय के जीव रसायन विभाग में कार्यरत डॉ. दिवाकर सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर) ने १३वीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेश (ICAHFS - 2026) के दौरान "एक्सोजेनस एप्लीकेशन ऑफ़ ब्रासिनोस्टेरॉइड एनहांसेस यील्ड एंड क्वालिटी ऑफ़ टोमेटो (सोलेनम लाइकोपरसिकम एल.)" विषय पर अपने शोध पत्र की मौखिक प्रस्तुति दी । इस कांफ्रेंस में डॉ. दिवाकर सिंह को "साइंटिस्ट आफ द इयर अवार्ड" से सम्मानित किया गया। डॉ. दिवाकर सिंह ने डॉ. ऋतु मेहता (फैकल्टी, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान) के साथ मिलकर "मेडिसिनल एन्ड न्यूट्रिशनल एट्रीब्यूट्स आफ मेजर हॉर्टिकल्चरल इटेबल्स" शीर्षक पर एक पुस्तक प्रकाशित की जिसका विमोचन इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस कांफ्रेंस का आयोजन संयुक्त रूप से ICFRE - HFRI, शिमला, नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड (RRS , HP) एवं ISAHRD सोसाइटी द्वारा शिमला में 18-20 मार्च 2026 को किया गया। इस उपलब्धि के लिए जीव रसायन विभाग के सभी प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय तथा विश्विद्यालय के सभी संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं कृषि की डीन डॉ. प्रतिभा सिंह एवं माननीय कुलपति महोदय कर्नल (डॉ.) बिजेंद्र सिंह जी ने डॉ. दिवाकर सिंह को बधाई दी ।
15/02/2026
Today on 15.02.2026 at Banas dairy, Gujarat MoU was signed between Banas Dairy and ANDUA&T, Ayodhya for academic, research, students training related to dairy technology and embryo transfer technology as well as entrepreneurship. The MoU was signed in the gracious presence of Honourable Chancellor / Governor of Uttar Pradesh Smt. Anandiben Patel Ji and Honourable Speaker Gujarat Assembly/ Chairman of Banas Dairy Sri Shankar ChaudharyJi.
26/01/2026
आज दिनांक 26.01. 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में माननीय कुलपति कर्नल (डॉ.) बिजेंद्र सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया एवं एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा किए गए मार्च पास की सलामी ली। वंदे मातरम गीत के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में छात्रों द्वारा वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए भी मार्च पास किया गया, जिसका निरीक्षण माननीय कुलपति महोदय ने किया। कुलपति महोदय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के विषय में बताया तथा सभी प्राध्यापकों, कर्मचारीयों एवं छात्रों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छात्रों एवं छात्राओं की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कुछ छात्रों द्वारा वंदे मातरम गीत का प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम में माननीय कुलपति महोदय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. के कुछ कैडेट्स को अंडर ऑफिसर एवं सार्जेंट का भी रैंक माननीय कुलपति एवं वित्त नियंत्रक महोदय जी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं कर्मचारीयों एवं प्राध्यापकों को जलपान वितरित किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन माननीय कुलपति महोदय के निर्देशन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी एवं अधिशासी अभियंता इंजीनियर ओमप्रकाश जी एवं उनके टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन माननीय कुलपति महोदय के सचिव प्रोफेसर जसवंत सिंह जी द्वारा किया गया।
24/01/2026
आज दिनांक 24.01.2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में 77वें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कुलपति कर्नल (डॉ.) बिजेंद्र सिंह जी के कर कमलों द्वारा हुआ I इस कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जैसे क्विज, रंगोली, खेल-कूद, भाषण, पोस्टर एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम। माननीय कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की गौरव शाली इतिहास एवं परंपराओं के विषय में छात्रों को बताया तथा उत्तर प्रदेश की गौरव को नित्य अग्रसर करने के लिए योगदान करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोक गीतों, लोक नृत्यों, विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत, प्रमुख कलाकारों तथा साँस्कृतिक विविधताओं का संक्षिप्त चलचित्र प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया I संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन माननीय कुलपति महोदय के निर्देशानुसार अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया I