27/05/2026
गौरी को 'मिस फेयरवेल' और रोहन को मिला 'मिस्टर फेयरवेल' का ताज! 🎉
महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा महाविद्यालय सभागार में सीनियर्स के लिए एक शानदार विदाई समारोह (Farewell Party) का आयोजन किया गया। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
🌟 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
समारोह का शुभारंभ: प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रेरक संदेश: प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि— "कॉलेज जीवन केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की सीख भी देता है।" उन्होंने छात्रों द्वारा सीखे गए अनुशासन, संघर्ष और अनुभवों की सराहना की।
👑 फेयरवेल टाइटल्स के विजेता:
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच विजेताओं के नामों की घोषणा की गई, जिसमें मुख्य आकर्षण रहे:
पीजी वर्ग (PG):
👸 मिस फेयरवेल: गौरी मिश्रा
🤵 मिस्टर फेयरवेल: रोहन पटवा
यूजी वर्ग (UG):
👭 मिस फेयरवेल (संयुक्त रूप से): सारिका और अक्षरा
विशेष टाइटल्स:
🕺 मिस्टर इवनिंग: विश्वजीत
💃 मिस इवनिंग: दीपशिखा
🤝 आभार एवं उपस्थिति:
कार्यक्रम में डॉ. बीएल गुप्त और शिवम सिंह ने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन अक्षरा सिंह द्वारा किया गया। इस भावुक और यादगार अवसर पर प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, डॉ. अरुण प्रकाश पाण्डेय, डॉ. डीके मौर्य, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान और श्री शिवानंद पाण्डेय सहित कॉलेज के अन्य सम्मानीय शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
EnglishDepartment CollegeLife Memories HigherEducation BalrampurNews
27/05/2026
महिला सुरक्षा और सम्मान की ओर एक सशक्त कदम! 🙌✨
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में 'महिला यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ' के तत्वाधान तथा माननीय प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय जी के कुशल निर्देशन में बी.ए. एवं बी.एस-सी. की छात्राओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष सत्र में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया गया:
प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने महिला सुरक्षा और सम्मान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ बिना किसी संकोच के आवाज उठाना बेहद जरूरी है।
श्रीमती पूजा मिश्रा ने कॉलेज में एक सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बनाए रखने का संदेश दिया।
प्रकोष्ठ की संयोजक वीणा सिंह ने सेल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। कॉलेज प्रशासन छात्राओं को एक सुरक्षित, गरिमापूर्ण और भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। 👍💼
GenderSensitization CampusSafety Education
26/05/2026
समाचार पत्रों में...
#बलरामपुर_मंथन
19/05/2026
*एमएलके पीजी कॉलेज में 20 मई को वृहद रोजगार मेले का आयोजन*
*लगभग 1200 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी प्रतिभाग*
जिला सेवायोजन कार्यालय, बलरामपुर द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में सिक्योरिटी सर्विसेस, केयर हेल्थ सर्विसेस, सुपरवाइजर, ब्लॉक मैनेजर सहित गैर तकनीकी पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं तकनीकी क्षेत्र के पदों जैसे प्रोडक्शन मैनेजर, मशीन ऑपरेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हेतु आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर संबंधित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके उपरांत निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकेंगे।
अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह वृहद रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है।
29/04/2026
बीएड विभाग और आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में "वैश्विक शिक्षा के संदर्भ में भारतीय ज्ञान प्रणाली का पुनर्स्थापन: एनईपी 2020 से प्राप्त अंतर्दृष्टियाँ" पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मंगलवार को महाविद्यालय के सभागार में हुआ। संगोष्ठी में शिक्षाविदों ने भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक शिक्षा के संदर्भ में चर्चा की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एन सी टी ई नई दिल्ली के पूर्व सदस्य एवं पूर्व संकायाध्यक्ष शिक्षा संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो0 उमेश चन्द्र वशिष्ठ, कार्यक्रम अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के संकायाध्यक्ष शिक्षा संकाय प्रो0 विजय कुमार राय,महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,संयोजक प्रो0 एस पी मिश्र,समन्वयक प्रो0 राघवेंद्र सिंह व आयोजन सचिव डॉ राम रहीस ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। स्वस्तिवाचन, सरस्वती वंदना, महाविद्यालय के कुलगीत व स्वागत गीत के द्वारा कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो0 वशिष्ठ ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा और भारत का इतिहास बहुत ही प्राचीनतम एवं गौरवशाली रहा है। एन ई पी 2020 की नीतियां बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली का समन्वित प्रयास है। एनईपी 2020 के तहत प्राचीन भारतीय ज्ञान (योग, आयुर्वेद, दर्शन) को आधुनिक पाठ्यक्रम में एकीकृत करना है। यह सेमिनार आत्मनिर्भर भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास के माध्यम से भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पुन: स्थापित करने के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने भारत और भारतीय दर्शन के बारे में चर्चा करते हुए वेद,उपनिषद व न्यायशास्त्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 विजय कुमार राय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान प्राप्त करने और उसके उपयोग पर बल दिया गया है। ऐसी शिक्षा जो व्यक्ति, समाज,राष्ट्र व विश्व कल्याण की भावना को विकसित करे यह शक्ति केवल भारतीय ज्ञान परंपरा में पाई जाती है। सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे सेमिनार सभी छात्रों के लिए लाभकारी हैं इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति के माध्यम से युवा पीढ़ी को उनकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत से परिचित कराता है। राष्ट्रीय संगोष्ठी क
26/04/2026
बलरामपुर की शिक्षा परंपरा के संवाहक, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. इन्द्रमोहन पांडे जी का निधन संपूर्ण जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति
21/04/2026
शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास का नया आगाज़! 🎓✨
बी.एड. विभाग में पांच दिवसीय विशेष 'परिचयात्मक शिविर' का भव्य शुभारंभ हुआ। 🚩
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को न केवल शैक्षिक बारीकियों से रूबरू कराया गया, बल्कि ध्वज शिष्टाचार, स्काउट के सिद्धांत, व्यायाम और अनुशासन जैसे जीवन कौशल भी सिखाए गए। साथ ही, आज से स्नातक एवं परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।
सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और परीक्षाओं के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! 💐
Success StudentLife ExamSeason