A.P. Tiwari Memorial Public School,Jaitapur

A.P. Tiwari Memorial Public School,Jaitapur

Share

Just ask me anything on the whatsapp no. linked with this page's.

24/08/2025

इस तरह हौसले आज़माया करो,
मुश्किलें देखकर मुस्कुराया करो,
दो निवाले भले ही कम खाया करो,
मगर अपने बच्चों को पढ़ाया करो।।
A.P. Tiwari Memorial Public School,Jaitapur

23/01/2025

कोटा में आत्महत्या करने वाली छात्रा कृति ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि :-"मैं भारत सरकार और मानव संसाधन मंत्रालय से कहना चाहती हूंँ कि अगर वो चाहते हैं कि कोई बच्चा न मरे तो जितनी जल्दी हो सके इन कोचिंग संस्थानों को बंद करवा दें,

ये कोचिंग छात्रों को खोखला कर देते हैं।

पढ़ने का इतना दबाव होता है कि बच्चे बोझ तले दब जाते हैं।
कृति ने लिखा है कि वो कोटा में कई छात्रों को डिप्रेशन और स्ट्रेस से बाहर निकालकर सुसाईड करने से रोकने में सफल हुई लेकिन खुद को नहीं रोक सकी।

बहुत लोगों को विश्वास नहीं होगा कि मेरे जैसी लड़की जिसके 90+ मार्क्स हो वो सुसाइड भी कर सकती है, लेकिन मैं आपलोगों को समझा नहीं सकती कि मेरे दिमाग और दिल में कितनी नफरत भरी है।

अपनी माँ के लिए उसने लिखा "आपने मेरे बचपन और बच्चा होने का फायदा उठाया और मुझे विज्ञान पसंद करने के लिए मजबूर करती रहीं। मैं भी विज्ञान पढ़ती रहीं ताकि आपको खुश रख सकूं।

मैं क्वांटम फिजिक्स और एस्ट्रोफिजिक्स जैसे विषयों को पसंद करने लगी और उसमें ही बीएससी करना चाहती थी लेकिन मैं आपको बता दूं कि मुझे आज भी अंग्रेजी साहित्य और इतिहास बहुत अच्छा लगता है क्योंकि ये मुझे मेरे अंधकार के वक्त में मुझे बाहर निकालते हैं।"

कृति अपनी मां को चेतावनी देती है कि- ‘इस तरह की चालाकी और मजबूर करनेवाली हरकत 11 वीं क्लास में पढ़नेवाली छोटी बहन से मत करना, वो जो बनना चाहती है और जो पढ़ना चाहती है उसे वो करने देना क्योंकि वो उस काम में सबसे अच्छा कर सकती है जिससे वो प्यार करती है।

इसको पढ़कर मन विचलित हो जाता है कि इस होड़ में हम अपने बच्चों के सपनो को छीन रहे है। आज हम लोग अपने परिवारों से प्रतिस्पर्धा करने लगे है कि फलां का बेटा-बेटी डॉक्टर बन गया,
हमें भी डॉक्टर बनाना है।

फलां की बेटी-बेटा सीकर/कोटा हॉस्टल में है तो हम भी वही पढ़ाएंगे,चाहे उस बच्चे के सपने कुछ भी हो...हम उन्हें अपने सपने थोंप रहे है। आज हमारे स्कूल(कोचिंग संस्थान) बच्चों को परिवारिक रिश्तों का महत्व नही सीखा पा रहे,उन्हें असफलताओं या समस्याओं से लड़ना नही सीखा पा रहे।

उनके जहन में सिर्फ एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा के भाव भरे जा रहे है जो जहर बनकर उनकी जिंदगियां लील रहा है।

जो कमजोर है वो आत्महत्या कर रहा है व थोड़ा मजबूत है वो नशे की ओर बढ़ रहा है।

जब हमारे बच्चे असफलताओ से टूट जाते है तो उन्हें ये पता ही नही है कि इससे कैसे निपटा जाएं। उनका कोमल हदय इस नाकामी से टूट जाता है इसी वजह से आत्महत्या बढ़ रही है। 🩶💔

आप अपने विचार जरूर रखे..
A.P. Tiwari Memorial Public School,Jaitapur

09/01/2025

सहर्ष आपको सूचित किया जाता है कि माननीय बृजभूषण शरण सिंह जी,पूर्व सांसद के जन्मदिन दिनांक 8 जनवरी को पूर्व नियोजित मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा (DTSE-2025) में हमारे विद्यालय के भी कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।जिसमें ए पी तिवारी मेमोरियल पब्लिक स्कूल जैतापुर के 3 होनहार छात्र नैतिक तिवारी,शिल्पा प्रजापति,नंदनी साहू को सांत्वना श्रेणी में चयनित करके पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय परिवार इन बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
तीनों छात्र/छात्राओं की इस प्रारंभिक उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार हर्षित है।
समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से आप तीनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।🙌🙌🙌🙌🙌
आप सतत परिश्रम करते हुए अपने जीवन के उद्देश्य को हासिल करें।और शेष विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत बने यही कामना है।

05/12/2024
05/11/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Ravi Valjot

30/10/2024

दत्तोदीपश्चतुर्दश्यां नरकप्रीतये मया।
चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये।।

आप सभी को रूप चतुर्दशी, छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माता लक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और आप सभी का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे।

22/10/2024

एक गांव के स्कूल में नए मास्टरजी आए । उन्होंने सोचा कि किसी अच्छे लड़के को मोनिटर बना दूं !

अब उन्होंने एक के बाद एक लड़कों से सवाल पूछना शुरू किया....." स्कूल से छूटने के बाद अपने घर पर जाकर क्या करते हो बेटे ?"

एक लड़के ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे दादाजी के लिए भांग की गोलियां लाता हूँ !"

दूसरे ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बापू के लिए देसी दारू का खंभा लाता हूँ !"

तीसरे ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे काका के लिए गांजे की पूड़ियाँ लाता हूँ !"

चौथे लड़के ने कहा..."मैं अपने घर जाकर सबसे पहले हाथ पैर धोकर थोड़ा नास्ता करता हूं ! फिर थोड़ी देर आराम करने के बाद मैं अपने माँ बाप को उनके काम में मदद करता हूं और अंत में स्कूल का होम वर्क करता हूं !"

मास्टरजी तो एकदम गदगद हो गए ! बोले, "बेटा, इस कक्षा में तो मोनिटर बनने लायक तुम एक ही हो, आज से तुम इस कक्षा के मोनिटर हो ," वैसे नाम क्या है तुम्हारा ?"

लड़के ने कहा....' नारायण भंडारी '......!
A.P. Tiwari Memorial Public School,Jaitapur

22/10/2024

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Ravi Pratap, Ram Ashish Yadav Vancey, Dharmendra Kashyap, Irshad Ahmad, Harsh*t Pandey

20/10/2024

यदि आपकी तर्क शक्ति उच्च है तो आप सामने वाले को अपनी बातों से पूर्णतया संतुष्ट कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो को पूरा देखें।

13/10/2024

Big shout out to my newest top fans! 💎 Big shout out to my newest top fans! 💎 Anjali Amit Tripathi, Aarti Singh Kalhans
Ravi Pratap
Alok Pandey
Subhash Chandra
Maheshkumargupta Gupta
Dharmendra Kashyap
Rinku Yadav
Ram Ashish Yadav Vancey
Pradeep Tiwari

07/10/2024

For the kids
A.P. Tiwari Memorial Public School,Jaitapur

Want your school to be the top-listed School/college in Balrampur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Pachpedwa Road
Balrampur
271604