Hewate हेवते

Hewate हेवते

Share

Hewate(हेवते)

Online Education, Products and Services. Blogs: https://hewate.blogspot.in

Teligram

20/03/2025

सार्थकता की परख अतिआवश्यक है।

एक संदर्भ का उल्लेख करना चाहूंगा, समझ आए तो उत्तम:

एक संस्था है "हेवते" (https://facebook.com/Hewatefb) जो विगत 7 से अधिक वर्षों से (अनवरत) अनेक पारम्परिक कलाओ और विलुप्त हो रही "कैथी लिपि" का निःशुल्क प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है।

इस संस्था द्वारा, आधारभूत मिथिला चित्रकला (कचनी और भरनी दोनो शैलियों में), पेपरमैसी कला और लगभग विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी कैथी लिपि में, 10000 से अधिक अभ्यर्थियों को सफल और निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

हेवते कोई ऎसी संस्था नही है जो किसी को आर्थिक अथवा राजनैतिक सहायता या मंच प्रदान कर सके और भविष्य मे भी ऐसी कोई योजना नही है अतः जब कभी भी इन विलुप्तप्राय कला या लिपि के प्रचार-प्रसार की चर्चा होती है तो उसमे हेवते के योगदान को नजरअंदाज करना पारंपरिक ही प्रतीत होता है।

तथाकथित बुद्धिजीवी अपने विशाल मस्तिष्क के एक लघु खंड में, ये पूर्वाग्रह रखते है कि पटना, दिल्ली आदि स्थानों पर 100-200 पुस्तको का लेखा जोखा और 10- 5 महामानवों के साक्षात्कार से लबरेज़ कुछ लेख और साक्षात्कार इन कलाओं को पुनर्जीवित करने हेतु काफी है जबकि इससे वास्तव में धरातल पर क्या हो रहा है, इन बुद्धिजीवियों को भलीभाँति ज्ञात है।
उन्हें TRP मिल गई, हो गया विकास का काम पूरा.... फिर अगले मंच पर ...!

क्या आप मे से किसी जानकार को अभी तक की जानकारी में ये पता चला है कि, कोई संस्था 10000 से अधिक लोगों को, एक विलुप्तप्राय लिपि, कैथी सिखा चुकी है, जो अभी भी अनवरत जारी है।

किसी लिपि या काला के विकाश में, (जबकि वो विलुप्ति के अंतिम सीमारेखा पर पहुंच चुकी हो) किसी के भी द्वारा, इस प्रकार किया गया प्रयास ही सही मायने में उस लिपि को पुनर्जीवित करने का व्यावहारिक प्रयास है, बांकी सब ढोंग है या उसके ही आसपास की अवधारणा है।

हेवते के सभी संचालकों का सहृदय धन्यवाद।आप सबो ने जो कार्य किया है, ये विलक्षण है।
लिपि और कला के लिए इसका दूरगामी प्रभाव निश्चय ही परिलक्षित होगा।

#हेवते
#कैथी_लिपि
#मिथिला_चित्रकला
#प्रशिक्षण

Hewate हेवते Hewate(हेवते)

Online Education, Products and Services.

Blogs: https://hewate.blogspot.in

Teligram

18/03/2025

हेवते (Hewate) कला मंच (MiSSA)द्वारा, भारत के प्रसिद्ध सार्वजनिक स्थलों पर, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है।

ये नाटक, सामाजिक चेतना के विकाश, जन चेतनाओ के संवर्द्धन और शिक्षा के मूल्यों के प्रचार हेतु समर्पित है।

इसके प्रथम चरण में, बिहार के मधुबनी और दरभंगा जिले के विभिन्न स्थलों पर, इसके आयोजन का प्रस्ताव है।

सभी पाठकबृंद से आग्रह है कि, जिन्हें इसमें सहभागिता की अभिलाषा हो, वो कृपया अग्रलिखित व्हाट्सएप पर, व्यतिगत रूप से संपर्क करने की कृपा करें।
व्हाट्सएप नंबर : https://wa.me/916201333751

समाज के विकाश में आपकी सहभागिता, एक अमर कृति है।

भवदीय!

11/06/2024

Hewate(http://hewate.in):SiTP : लिपि प्रशिक्षण कार्यक्रम
=========================
प्रथम जाँच परीक्षा परिणाम(Result of the First Test Examination)
=========================
क्रम - नाम - प्राप्तांक (% में)
1. गणपति मिश्र - 91
2. आभा कनक - 92
3. दीपक पंडित - 90
4. स्वेता प्रधान - 90
5. डॉली कुमारी - 87
6. कुमारी स्मिता - 84
7. प्रेमलता झा - 91
8. तुलसी कुमारी - 89
9. रम्भा कुमारी - 90
10. गणेन्द्र नाथ ठक्कुर - 91

hewate.in

09/10/2023

हेवते द्वारा संचालित किसी भी कार्यक्रमों और उससे सम्बन्धित सूचनाओं के हेतु, हेवते के व्हाट्सएप चैनल को सब्सक्राइब करें। चैनल का लिंक इस संदेश के अंत मे दिया गया है।
(kindly subscribe our (Hewate's) WhatsApp channel for all related informations of the programs conducted by Hewate. The link of the channel is given at the end of this message.)

चैनल का लिंक (Link of the channel) : 👇

whatsapp.com

09/10/2023

हेवते द्वारा सञ्चालित, निःशुल्क कैथी लिपि प्रशिक्षण कार्यक्रम के नए सत्र का श्रीगणेश, आगामी दिनांक १५ से प्रस्तावित है। प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु, संलग्न लिंक के माध्यम से, समूह में जुड़ें। विशेष जानकारी अथवा जिज्ञासा हेतु, दूरभाष संख्या 095467 13577 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु Link: 👇

https://chat.whatsapp.com/BjwagI3GfhVADxu6Y3u6iM

21/09/2023

वेद इस लौकिक संसार का, सर्वप्रथम धर्मग्रंथ है। यह परमात्मा द्वारा, ऋषियों को सुनाये गए, विशेष ज्ञान पर आधारित, ग्रन्थ है अतः इन्हे श्रुति भी कहा जाता है।
वेदो के अध्ययन से हमें, विज्ञान, प्रकृति, चिकत्सा, खगोल, ब्रह्माण्ड, ज्योतिस, देव, ईश्वर, धार्मिक नियम, रीती-रिवाज आदि का विस्तृत ज्ञान प्राप्त होता है।

इन सभी धारणाओं को, ध्यान में रखते हुए, Hewate द्वारा संचालित, भाषा और आध्यात्म शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, संस्कृत भाषा, तदुपरांत वेद अध्ययन, सह वेद मीमांशा, प्रसिक्षण कार्यक्रम का, श्रीगणेश किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम, निःशुल्क है।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम, देव वाणी संस्कृत की मूलभूत शिक्षा का प्रावधान है।

इसके उपरांत, वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्वेद ) की मूल स्थिति, उनके खंडो का संक्षित विवरण, श्लोको का भाष्य अनुवाद, उनका साधारण शब्दों में मूलार्थ, श्लोकों का पारम्परिक पाठ विधि, तदुपरांत श्लोकों का वैदिक पाठ विधियों के विस्तृत प्रशिक्षण का प्रावधान है।

इस प्रशिक्षण के अंतिम चरण में,वेदों की मीमांशा,प्रस्तावित है।

जिन्हे इस प्रशिक्षण में सम्मलित होने की अभिलाषा है, उनसे आग्रह है कि, वो इस सन्देश के संग, सलग्न लिंक के माध्यम से, १४ अक्टूबर तक, अपना पंजीयन करवा लें।
इस पाठ्यक्रम में शामिल होने की न्यूनतम योग्यताओ के अंतर्गत, उम्र ५ वर्ष से अधिक और देवनागरी लिपि का ज्ञान होना है। इसके साथ, उन्हें वैदिक और सनातन धर्म में, निरपेक्ष आस्था होना अनिवार्य है।
विशेष जानकारी हेतु, व्हाट्सएप द्वारा, 9 5 4 6 7 1 3 5 7 7 पर, संपर्क किया जा सकता है।

ॐ !

पंजीयन हेतु लिंकः 👇

https://forms.gle/CK1Msgqp4QuvJZ8Q9

30/07/2023

सूचना:
सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से पिछले 4 दिनों से इंटरनेट सेवा स्थगित थी।
उक्त आलोक में सभी प्राशिक्षण कार्य आंशिक/पूर्णतः बाधित थी।
आज रात्रि से सभी प्राशिक्षण कार्य यथावत आरम्भ कर दी गई है।
अगला अभ्यास आज रात्रि 9 बजे के पश्चात प्रेषित (फेसबुक समूह पर) किया जाएगा।

असुविधा हेतु खेद है।

भवदीय,
Hewate हेवते

01/07/2023

निःशुल्क पेपर मैसी कला प्रशिक्षण कार्यक्रम (Basic)...

प्रशिक्षण हेतु केवल 45 अभ्यर्थियों का ही चयन "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा।

(पंजीकरण हेतु दिए गए फ़ेसबुक समूह से जुड़े अथवा व्हाट्सएप पर सम्पर्क करें।)

29/06/2023

Register yourself to get free Kaithi script training (Basic).
👇

28/06/2023
05/03/2022

पंचांग प्रशिक्षण कार्यक्रम के आचार्य, श्रीअमरनाथ मिश्र जी की माताजी उर्मिला मिश्र, दिनांक 04 - 03 - 2022, शुक्रवार, (तदनुसार फागुन, शुक्लपक्ष, द्वितीया) के दिन स्वर्गवासी हो गईं।

सम्पूर्ण संस्था की ओर से, मृतात्मा की शान्ति और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं।

ॐ शांति 🙏

Want your school to be the top-listed School/college in Bangalore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


#27, Second Floor Apartment, Dasarahalli Main Road, Nagwara
Bangalore
560024