Gdc Timarni
शासकीय स्नातक महाविद्यालय, टिमरनी,जिला हरदा (मध्य प्रदेश)
🎓✨ प्रवेश प्रारंभ 2026-27 ✨🎓
📍 भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी (जिला हरदा, म.प्र.)
💻 BCA (AICTE Approved)
Department of Computer Application
✔️ Programming & Coding Skills
✔️ Web Designing & Development
✔️ Modern Computer Lab
✔️ Practical & Skill-Based Learning
✔️ Career Guidance & Placement Support
🚀 विभाग के अनेक विद्यार्थी आज IT Sector, Software Companies एवं Banking Sector की प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
👉 आज ही प्रवेश लें और अपने भविष्य को डिजिटल सफलता की नई दिशा दें।
🌐 www.gdctimarni.in
📸 Instagram:
🎓✨ प्रवेश प्रारंभ 2026-27 ✨🎓
📍 भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी जिला हरदा (म.प्र.)
💻 Department of Computer Application
भविष्य की तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का उत्कृष्ट केंद्र।
हमारे विभाग की प्रमुख विशेषताएँ —
✔️ आधुनिक एवं सुसज्जित Computer Lab
✔️ अनुभवी एवं मार्गदर्शक Faculty
✔️ Practical एवं Skill-Based Learning
✔️ Programming, Web Designing एवं Digital Skills Training
✔️ Tally, GST एवं Computerized Accounting Training
✔️ Banking, IT एवं Micro Finance क्षेत्रों हेतु करियर मार्गदर्शन
✔️ Seminars, Workshops एवं Project-Based Learning
✔️ Placement एवं Career Support
महाविद्यालय में संचालित —
🎓 BCA
🎓 B.Com Computer Application
🎓 B.A. Computer Application
विगत कई वर्षों में विभाग के अनेक विद्यार्थियों का चयन Banking Sector, IT Sector एवं Micro Finance जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में हुआ है।
👉 तकनीक, ज्ञान और अवसरों के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत करें।
आज ही प्रवेश लें।
*Admission Open 2026-27*
*भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में नवीन सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।*
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
✨ NSS के माध्यम से विद्यार्थियों में -
🌱 समाज सेवा की भावना
🤝 नेतृत्व एवं टीमवर्क
📚 व्यक्तित्व विकास
🌍 सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदारी का विकास किया जाता है।
“NSS — Not Me But You”
अर्थात “स्वयं से पहले समाज” की भावना के साथ विद्यार्थियों को सेवा एवं संस्कार से जोड़ने का प्रयास।
*📚 उपलब्ध पाठ्यक्रम:*
• B.A.
•B.A Computer Application
• B.Com
•B.Com Computer Application
• B.Sc
•B.Sc Computer Science
• BBA
• BCA
• MA Political,Sociology,Eoconomics
• MSc CS
• M.Com
📌 आज ही प्रवेश लें एवं NSS से जुड़कर समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ।
*🎓 Admission Open | Session 2026–27*
*🏫 भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी*
12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत अब यहीं से!
*प्रवेश प्रारंभ: 01 May 2026 से 15 May 2026 (प्रथम चरण)*
*🏫 हमारे महाविद्यालय में उपलब्ध हैं*
✔️ अनुभवी एवं समर्पित फैकल्टी
✔️ आधुनिक कक्षाएं एवं कंप्यूटर लैब
✔️ करियर उन्मुख पाठ्यक्रम
✔️ अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण
✔️ करियर मार्गदर्शन
✔️ अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं आपके अपने क्षेत्र में
*⏳ ऑनलाइन पंजीयन (First Round) की अंतिम तिथि: 15 मई 2026*
📌 निर्धारित समय के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य पूर्ण करें।
📲 अधिक जानकारी एवं कोर्स विवरण के लिए महाविद्यालय में संपर्क करें या वेबसाइट विजिट करें...
🌐 www.gdctimarni.in
08/04/2026
*छात्र प्रशांत भलावी मलखम खिलाड़ी का महाविद्यालय द्वारा किया संम्मान*
भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी जिला हरदा (म. प्र) बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रशांत भलावी *खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ , अम्बिकापुर में आयोजित* प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के मलखम पुरुष वर्ग दल में चयनित होकर दिनांक 2 अप्रेल से 4 अप्रेल तक सहभागिता की
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नितेश कनाठे ने जानकारी दी है कि
खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश में जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। यह कार्यक्रम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानता है, छात्र प्रशांत ने मलखम *विधा एवं रोप मलखम विघा में अपने* खेल कौशल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर तृतीय स्थान अर्जित कर इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है ।एवं महाविद्यालय, नगर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।। छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ जे के जैन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार सिकरवार, क्रीड़ा प्रभारी डॉ संजय कुमार पटवा, डॉ सुनील बौरासी, सुश्री मीनाक्षी यादव, डॉ शैलेन्द्र कटारे ,डॉ सुनित काशिव ,श्री अभिषेख नागपुरे डॉ प्रियंका चंदेल, पंकज राव रहाणे करणसिंह रामटेक ,श्रीमति नीता गौर कुंदनलाल कैथवास,एवं महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारीयो ने प्रशांत को अपना आशिर्वाद एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया है,एवं उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
14/03/2026
*राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा “चिड़िया पानी अभियान” का शुभारंभ*, पक्षियों के लिए लगाए गए पानी के सकोरे
टिमरनी। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में दिनांक 13 मार्च 2026 को महाविद्यालय परिसर में *“चिड़िया पानी अभियान”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपक मालाकार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पानी के सकोरे लगाए गए, ताकि पक्षियों को सहज रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन डॉ. अरुण कुमार सिकरवार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. जैन सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सकोरे स्थापित कर उनमें पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली, ताकि नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सके।
यह अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीत काशिव एवं श्रीमती नीता गौर के प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने इस पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया से जुड़े सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई।
अंत में सभी ने संकल्प लिया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Timarni Dist-Harda
Bhopal