10/06/2026
दिनांक 08 जून से 10 जून तक आयोजित प्रथम बैच के पांढुर्णा एवं सौसर विकासखंड के विज्ञान शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षक साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏
डाइट प्रशिक्षण संस्थान, छिंदवाड़ा के प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रभारी एवं मास्टर ट्रेनर्स श्री अभिनव श्रीवास्तव जी, श्री विवेक कराड़े जी एवं श्री राकेश कुमार डेहरिया जी की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी शैक्षणिक सत्र में आप सभी शिक्षक अपने विद्यालयों की कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को विज्ञान प्रयोगशाला गतिविधियों एवं प्रायोगिक कार्यों से जोड़ते हुए इस प्रशिक्षण के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।
आपके प्रयास विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ प्रशिक्षण की सार्थकता को भी नई दिशा प्रदान करेंगे।
एक बार पुनः आप सभी समर्पित शिक्षक साथियों को धन्यवाद, शुभकामनाएँ एवं साधुवाद।