21/06/2026
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हर कोई प्रधानमंत्री मोदी का बहुत शुक्रगुजार है, जिन्होंने देश और पूरी दुनिया को योग की ताकत से परिचित कराया... पहली बार, हम एक ऐसे प्रधानमंत्री को देख रहे हैं जो लगातार इस बात की चिंता करते हैं कि आप कैसे सेहदमंद रह सकते हैं, योग, डाइट और तेल का इस्तेमाल कम करने की सलाह देते हैं..."
20/06/2026
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "भाजपा का दूसरा नाम सेवा है, हम सेवा करने के लिए नीतियां बनाते हैं। सेवा के हिसाब से हमारी सारी कार्रवाई होती है। हम जनता की समस्याएं सुनते हैं। उसमें मंत्री बैठते हैं लेकिन आज से इसमें सांसदों के बैठने की भी शुरुआत हुई है..."
20/06/2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान के साथ जंग शुरू होने के बाद से उन्हें अपनी पावर की कोई लिमिट नहीं दिखी है. जल्द ही आने वाली एक किताब से पता चलता है कि उनके दिमाग में इससे भी बड़ा विचार चल रहा है, वे खुद को इतिहास का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति मान रहे हैं.
20/06/2026
NEET Re-Exam 21 जून को होना है। पेपर लीक के आरोप लगने के बाद पहली परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि, दूसरी परीक्षा के दौरान भी तकनीकी खामी के चलते नागपुर के एक छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर के छात्र को नीट परीक्षा के लिए अबू धाबी में परीक्षा केंद्र दे दिया गया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो उन्होंने गलती मानी और छात्र को दूसरा एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही।
20/06/2026
नीट री-एग्जाम से पहले नागपुर के एक छात्र को गलती से अबू धाबी परीक्षा केंद्र आवंटित होने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाते हुए एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, एनटीए ने छात्र को नया केंद्र आवंटित करने की बात कही है।
20/06/2026
NEET (UG) 2026 Exam को लेकर NTA ने सभी उम्मीदवार के लिए अहम Guidelines जारी की हैं। Exam Hall में Transparent Water Bottle, Admit Card के लिए Plastic Pouch, हिजाब, पगड़ी को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। कुछ हिंदूवादी संगठनों का इल्ज़ाम रहता है कि जब मुस्लिम समुदाय की लड़कियां हिजाब पहनकर इम्तेहान देने जा सकती हैं, तो हिंदू समुदाय के उम्मीदवारों को भी अपनी मज़हबी पहचान या धार्मिक निशान पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने की इजाज़त मिलनी चाहिए। हालांकि, NTA ने किसी भी मज़हबी लिबास या धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी नहीं लगाई है। NTA के मुताबिक, हिजाब, पगड़ी, कलावा या अन्य धार्मिक चीज़ें पहनकर आने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ़ सुरक्षा जांच (Frisking) के लिए परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचना होगा, ताकि जांच का अमल आसानी से पूरा किया जा सके।
20/06/2026
जब घर के बड़े और जिम्मेदार लोग हक़ और इंसाफ छोड़कर किसी एक की तरफदारी करने लगते हैं तब ऐसा होना स्वाभाविक है। और इसके लिए घर के बच्चे नहीं, सिर्फ घर के बड़े जिम्मेदार हैं।
19/06/2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं...हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बिठाई है। SIT जांच दूध का दूध पानी का पानी करेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसी बात ना हो जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हों। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे कृपया SIT को दें..."