Central Sanskrit University

Central Sanskrit University

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Central Sanskrit University, College & University, 56-57, Institutional Area , Janakpuri, Delhi.

The Sansthan was established in 15th October, 1970 as an autonomous organisation registered under the Societies Registration Act, 1860 (Act XXI of 1860) for the development and promotion of Sanskrit all over the country.

Photos from Central Sanskrit University's post 23/06/2026

Central Sanskrit University केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति Shrinivasa Varakhedi प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने 22 जून 2026 को मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE), बेंगलुरु के सेंटर फॉर डिजिटल ह्यूमैनिटीज तथा आईआईटी खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित *प्रथम ग्रीष्मकालीन विद्यालय संस्कृत कम्प्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स* के उद्घाटन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के वर्तमान युग में संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि ज्ञान-संरचना, तर्कशास्त्र और संगणकीय विश्लेषण की दृष्टि से अत्यंत प्रासंगिक ज्ञान-परम्परा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) Indian Knowledge Systems, MoE और उभरती प्रौद्योगिकियों के मध्य सार्थक समन्वय भारत को वैश्विक ज्ञान नेतृत्व की दिशा में नई संभावनाएँ प्रदान कर सकता है।

उन्होंने संस्कृत कम्प्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स जैसे अंतर्विषयी क्षेत्रों को भविष्य के अनुसंधान, नवाचार तथा प्रौद्योगिकी-संचालित ज्ञान सृजन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए युवाओं और शोधार्थियों से भारतीय ज्ञान परम्परा को समकालीन वैज्ञानिक एवं तकनीकी विमर्श से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. Shrinivasa Varakhedi जी को विशिष्ट सम्मान से प्रो. राघवेंद्र प्रभु, अतिरिक्त कुलसचिव एवं निदेशक (प्रशासन), एमएएचई बेंगलुरु द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अम्बा कुलकर्णी (आईआईटी हैदराबाद), डॉ. शिल्पा कल्याण तथा डॉ. अर्जुना एस. आर. सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं विद्वान उपस्थित रहे।

देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद कर संस्कृत एवं प्रौद्योगिकी के संगम के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने एमएएचई, बेंगलुरु के नेतृत्व के साथ बैठक कर संस्कृत अध्ययन, भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा अकादमिक सहयोग के विस्तार हेतु भावी साझेदारी की संभावनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श किया।

यह सहभागिता भारतीय ज्ञान परम्परा को डिजिटल युग की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए संस्कृत को भविष्य-केंद्रित ज्ञान एवं नवाचार के विमर्श में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Ministry Of Education Dharmendra Pradhan
Manipal Academy of Higher Education Murali Krishna

#केन्द्रीय_संस्कृत_विश्वविद्यालय #संस्कृत #भारतीय_ज्ञान_परम्परा #कृत्रिम_बुद्धिमत्ता

21/06/2026

🎶 विश्वसङ्गीतदिवसस्य शुभकामनाः।
"गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं सङ्गीतमुच्यते।"
Central Sanskrit University Shrinivasa Varakhedi Shrinivasa Varakhedi Murali Krishna
#विश्वसंगीतदिवस #भारतीयसंस्कृति

Photos from Central Sanskrit University's post 21/06/2026

अन्ताराष्ट्रिय योगदिवसः
योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि ॥
Central Sanskrit University Shrinivasa Varakhedi Shrinivasa Varakhedi Murali Krishna Ministry of Ayush, Government of India




Photos from Central Sanskrit University's post 20/06/2026

!! श्रद्धाञ्जलिः !!

प्रो. के. के. हर्षकुमार जी के आकस्मिक देहावसान से उनके परिवार जनों के साथ ही पूरा विश्वविद्यालय परिवार भी शोक संतप्त है। प्रो. हर्षकुमार जी केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में शिक्षाशास्त्र विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत थे। साथ ही परिसर में सहनिदेशक के रूप में भी अपने दायित्त्वों का निर्वहण कर रहे थे।

अपने कार्यकाल में उन्होंने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के गुरुवायूर, श्रृंगेरी, भोपाल आदि परिसरों में अपनी सेवा प्रदान की।

प्रो. हर्षकुमार जी के आकस्मिक परलोकगमन से उनके परिवार के साथ ही छात्रसमुदाय, मित्रगण एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को गहरा आघात हुआ है। इस असहनीय क्षति के समय में मेरी व्यक्तिगत एवं समस्त केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार की गहरी संवेदनाएँ और सहानुभूति उनके परिवार एवं समस्त स्नेहीजनों के साथ है।

मैं, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार एवं व्यक्तिगत रूप से परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
Central Sanskrit University Shrinivasa Varakhedi Shrinivasa Varakhedi Central Sanskrit University Bhopal Campus Murali Krishna

19/06/2026
Photos from Central Sanskrit University's post 18/06/2026

जहाँ प्राचीन ज्ञान मिलता है भविष्य की तकनीक से!

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के नासिक परिसर में AICTE अनुमोदित B.Tech. in Artificial Intelligence & Data Science (AI & DS) पाठ्यक्रम (सत्र 2026-27) हेतु प्रवेश प्रारम्भ।

यदि आपने PCM के साथ 10+2 उत्तीर्ण किया है और संस्कृत की समझ रखते हैं, तो यह अनूठा कार्यक्रम आपको भविष्य के तकनीकी नवाचारों का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा।

📌 मुख्य जानकारी:
✅ कुल सीटें – 66
✅ परिसर – नासिक
✅ AICTE अनुमोदित कार्यक्रम

📝 प्रवेश प्रक्रिया: ऑनलाइन पंजीकरण ➡️ प्रवेश परीक्षा (गैर-JEE अभ्यर्थियों हेतु) ➡️ परिणाम घोषणा ➡️ काउंसलिंग ➡️ शुल्क जमा

⏳ आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026
🔗 अभी आवेदन करें:
https://www.sanskrit.nic.in/admissions.php

संस्कृत की तार्किक परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधुनिक शक्ति के साथ अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
Central Sanskrit University Shrinivasa Varakhedi Shrinivasa Varakhedi Murali Krishna Central Sanskrit University, Nashik Campus Ministry of Education Indian Knowledge Systems, MoE

Photos from Central Sanskrit University's post 18/06/2026

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में B.Tech. Artificial Intelligence & Data Science पाठ्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान-विज्ञान के नए युग का संकेत है। संस्कृत की तार्किक एवं वैज्ञानिक संरचना तथा AI की आधुनिक संभावनाओं का यह समन्वय शोध, नवाचार और वैश्विक ज्ञान परंपरा को नई दिशा देगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के नेतृत्व में यह अभिनव कदम भारतीय ज्ञान परंपरा और अत्याधुनिक तकनीक के संगम का सशक्त उदाहरण है। प्रतिष्ठित विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित मीडिया कवरेज

Dharmendra Pradhan Shrinivasa Varakhedi Shrinivasa Varakhedi Ministry of Education Indian Knowledge Systems, MoE Murali Krishna Rajasthan Patrika Amar Ujala Central Sanskrit University Bhopal Campus The Times of India Navbharat Times Online Central Sanskrit University Central Sanskrit University, Nashik Campus

Want your school to be the top-listed School/college in Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


56-57, Institutional Area , Janakpuri
Delhi
110058