23/06/2026
"विद्या भारती क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता एवं अधिकारी सामूहिक वंदना के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए।"
विद्या भारती मेरठ प्रान्त
राष्ट्रीय विचारों, शिक्षा एवं समाचारों को आपके मध्य लाने वाला संस्थान।
हमारा लक्ष्य
इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रणाली का विकास करना है जिसके द्वारा एसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिंदुत्व निष्ठ एवं राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत हो, शारीरिक , प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक कर - सके और उसका जीवन ग्रामीण वनवासी गिरी कंदराओं एवं झुग्गी झोपड़ियो में निवास करने वाले दीन – दु:खी अभावग्
23/06/2026
"विद्या भारती क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता एवं अधिकारी सामूहिक वंदना के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए।"
23/06/2026
रुस्तमनगर रामपुर। विद्या भारती से संबद्ध जन शिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ग्राम भारती शिक्षा निकेतन, पिलखुवा (हापुड़) के ग्रामीण शिक्षा प्रकल्प अंतर्गत संचालित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुस्तमनगर रामपुर में भारत के महान राष्ट्रनायक एवं प्रखर शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
विद्यालय के प्रबंधक श्री ख्यालीराम लोधी जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने समस्त आचार्यों एवं दीदियों के साथ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने उनके राष्ट्रहित में किए गए त्याग, बलिदान एवं योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय उनके नाम को सार्थक करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और संस्कारों का प्रकाश फैलाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें" के उद्घोष के साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर श्री बृजकिशोर मौर्य, श्री नरोत्तम सिंह मौर्य, श्रीमती अंजलि तथा सेविका श्रीमती कलावती सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
23/06/2026
विद्या भारती कार्यालय में साप्ताहिक हवन संपन्न
मेरठ, दिनांक 23 जून 2026। विद्या भारती कार्यालय में नियमित साप्ताहिक हवन का आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। हवन में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति प्रदान कर राष्ट्र, समाज तथा शिक्षा जगत की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की।
हवन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर सभी ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
23/06/2026
पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर में कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास का लोकार्पण संपन्न
मेरठ, 22 जून 2026। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर, मेघराजपुर, मेरठ में नवीन कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। यह परियोजना रोटरी क्लब मेरठ शिवम द्वारा अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित की गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए नितिन कुमार अग्रवाल, जिला गवर्नर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 (2025-26) द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा में डिजिटल संसाधनों का समावेश समय की आवश्यकता है तथा यह कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षाप्रेमी श्री वीरेन्द्र अग्रवाल, श्री अरुण जिंदल, श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, श्री मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, श्री राकेश कुमार शर्मा, श्री भगत सिंह एवं श्री प्रभात कुमार का विशेष सहयोग एवं योगदान उल्लेखनीय रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब मेरठ शिवम की अध्यक्ष रोटेरियन तनु अग्रवाल, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन रश्मि अग्रवाल सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को इन संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब मेरठ शिवम एवं अपर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
सैद नगली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में मनाया गया "योग दिवस का कार्यक्रम"।
22/06/2026
21जून 2026 को
विद्यालय:- स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबा लाल दास मार्ग, सहारनपुर
में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर *'संयम' योग साधना संस्थान के निदेशक 'अर्जुनश्री' डॉ० सुरेंद्र योगी जी* के निर्देशन में नगर के गण-माननीय व्यक्तियों श्री रमेश चंद जैन, विनोद माहेश्वरी, अखिलेश मित्तल, दिनेश वर्मा, राजेश कुमार जैन जी, व प्रधानाचार्य डॉ० सत्येंद्र कुमार जी तथा सरस्वती शिशु मन्दिर की प्रधानाचार्या श्रीमति भावना शर्मा जी सहित अन्य माननीय प्रबंध समिति सदस्यों, पूर्व छात्र परिषद, विद्यालय परिवार एवं भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति जागरूक रहने का दृढ़ संकल्प लिया।
22/06/2026
सैद नगली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
अमरोहा, 21 जून 2026। विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैद नगली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, आचार्यगण एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
मुख्य वक्ता एवं योगाचार्य श्री उधम सिंह आर्य ने योग, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के खेल शिक्षक श्री हरेंद्र जी ने खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों का अभ्यास कराया तथा उनके लाभ बताए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवाकर पाण्डेय जी ने योग दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री दिवाकर पाण्डेय जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
22/06/2026
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
रामपुर, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कोसी मंदिर मार्ग, रामपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
योगाभ्यास के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग व्यक्ति को निरोगी, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, आचार्यगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं योगमय जीवन का संदेश दिया।
22/06/2026
सरस्वती शिशु मंदिर पूर्वा महावीर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
मेरठ, 21 जून 2026। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्वा महावीर, मेरठ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ महानगर पश्चिम भाग-3 के संघचालक श्री मनोज कुमार जी तथा श्री विनोद कुमार गर्ग जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया तथा सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में मेरठ संभाग के संभाग निरीक्षक श्री जगबीर जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन का आधार है तथा विद्यार्थियों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ आचार्य श्री नवीन विश्नोई जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।