16/05/2026
Education reforms बिना तैयारी के लागू होंगे, teachers को proper training नहीं मिलेगी, evaluation system inconsistent रहेगा, और फिर students से perfection की उम्मीद की जाएगी — यही आज की सबसे बड़ी समस्या है।
यह केवल marks का मुद्दा नहीं है, बल्कि fairness, transparency, accountability और लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है।
Students experiment नहीं हैं।
उनकी मेहनत, mental health और career किसी भी अधूरी व्यवस्था की कीमत नहीं बनना चाहिए।
13/05/2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | CBSE Class 12th Result 2026 घोषित 🚨
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) द्वारा Class 12th का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है।
सभी छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
🔗 Result Check करने के लिए Official Links:
https://cnr.nic.in/CBSEResults/class_xii_b_2026_a/ClassTwelfth_ii26.htm
📌 रिज़ल्ट चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी:
✔ Roll Number
✔ School Number
✔ Admit Card ID
🙏 सभी विद्यार्थियों से निवेदन है —
घबराइए मत, शांत मन से अपना रिज़ल्ट देखें।
अंक आपकी मेहनत का केवल एक हिस्सा हैं, आपकी पूरी पहचान नहीं।
जिनका परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आया है, वे निराश न हों — आगे और भी कई अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। 🌟
🎉 सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
#बृजेंद्र मणि त्रिपाठी
23/04/2026
यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट 2026 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे जारी किया जा रहा है। लगभग 50-52 लाख छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in या upmsp.edu.in—पर अपना रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।
सभी को अग्रिम शुभकामनाएं 🍀
#बृजेंद्र मणि त्रिपाठी
15/04/2026
📢 CBSE 10th Result Update
इस बार Central Board of Secondary Education (CBSE) का 10वीं का रिजल्ट समय से पहले जारी हो गया है, जबकि अभी तक यूपी बोर्ड का परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है।
संभावना है कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
CBSE लगातार अपने examination pattern और curriculum में बदलाव कर रहा है। ये बदलाव भले ही तुरंत समझ में न आएं, लेकिन दूरदर्शिता के लिहाज़ से ये काफ़ी सकारात्मक हैं।
✨ 12वीं के छात्र अभी से तैयार रहें — mentally ready रहें!
💬 जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के अनुसार नहीं आया है:
निराश होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।
👉 आपके पास अभी भी improvement / compartment exams का मौका है
👉 अपने स्कूल से तुरंत संपर्क करें (फॉर्म सीमित समय के लिए ही आते हैं)
🌱 आपने मेहनत की है — और उस पर हमें गर्व है ❤️
अगर आप संतुष्ट नहीं हैं:
✔️ आत्म-मूल्यांकन करें
✔️ अपनी गलतियों को पहचानें
✔️ और फिर नई ऊर्जा के साथ दोबारा तैयारी शुरू करें
❌ सिर्फ निराश होकर बैठ जाना समाधान नहीं है
✅ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही सफलता का रास्ता है
✨ निर्भय भव। ईश्वर सदैव आपकी रक्षा करें। 🍀🧿
— बृजेंद्र मणि त्रिपाठी
21/03/2026
🌙✨ ईद मुबारक ✨🌙
चाँद की रौशनी और अल्लाह की रहमतें आपके जीवन को खुशियों, सुकून और बरकत से भर दें 🤲💫
यह मुबारक दिन आपके लिए नई उम्मीदें, कामयाबी, मोहब्बत और तरक्की लेकर आए ❤️🍀🔥🧿
आपके घर में हमेशा हँसी, खुशहाली और अपनापन बना रहे 😊🌸
🌙 आपको और आपके पूरे परिवार को दिल से ईद की ढेर सारी मुबारकबाद 🌙
#बृजेंद्र मणि त्रिपाठी☘️💞🍀♾️🔥