05/06/2026
KDS Public School
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KDS Public School, Education, Sector Omega 1, Greater Noida.
05/06/2026
20/05/2026
हिंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
विद्यालय में दिनांक 19 मई को हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, अभिव्यक्ति क्षमता तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षानुसार प्रतियोगिताएँ निम्न प्रकार आयोजित की गईं—
कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता,
कक्षा 3 एवं 4 के लिए हास्य कविता वाचन,
कक्षा 5 एवं 6 के लिए श्लोक प्रस्तुति,
कक्षा 7 एवं 8 के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता, तथा
कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की निर्णायक Ms Sadhna Singh रहीं, जो हिंदी विषय में स्नातकोत्तर (एम.ए.) हैं तथा प्रतिष्ठित विद्यालयों में 20 से अधिक वर्षों का शिक्षण अनुभव रखती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं प्रेरणादायक मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Starting the day with yoga
Starting the day with Yoga.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Sector Omega 1
Greater Noida
201310