World Bhraman Federations-India

World Bhraman Federations-India

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from World Bhraman Federations-India, Education, Gurugram.

World Brahman Federation identifies brahman organizatinsl all over the world, which promote Brahman values and are operated in a democratic manner consistent with the ideology of the WBF, These organizations are invited to affiliate with the WBF and provide mutual strength to each other. Subject to availability of funds, WBF will provide financial, educational, and any other help needed to individ

Photos from World Bhraman Federations-India's post 14/06/2026

कौशाम्बी, गाजियाबाद स्थित वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अम्बर स्वामी के आवास पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (युवा विंग) के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पियूष मिश्रा जी से आत्मीय भेंट हुई एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (युवा विंग) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) पंडित मनोज गौतम जी के साथ युवा विंग के विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

पियूष जी एक ऊर्जावान, प्रतिभाशाली एवं दूरदर्शी युवा नेतृत्वकर्ता हैं। उनके समाज एवं संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण सराहनीय है।

इस अवसर पर उनका सम्मान कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा हम उनके सफल, उज्ज्वल एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हैं।

World Brahmin Federation Pandit Manoj Gautam

Photos from World Bhraman Federations-India's post 09/06/2026

SC/ST एक्ट बना स्वर्ण समाज के लिए फांसी का फंदा.................... इसे जड़ से खत्म करना होगा।।

अंबाला के गांव ब्राह्मण माजरा में बस स्टैंड निर्माण कार्य को कुछ समाज के दुशमनो के द्वारा जातिगत विवाद में बदलने व सवर्ण समाज पर झूठे SC ST मुकदमों को लेकर स्वर्ण समाज की महापंचायत संपन्न।।।।।

महापंचायत में हरियाणा के विभिन्न जिलों से सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में दलबल के साथ पहुंचे और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

सभी ब्राह्मण बंधुओं व सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा के
मूल मुद्दे से ध्यान भटकाकर ब्राह्मण व कश्यप समाज के 15- 20 युवाओं पर झूठे एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की घोर निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा।

महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि आगामी दो दिनों के भीतर संबंधित युवाओं पर लगाया गया एससी/एसटी एक्ट वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा।
इस संदर्भ में एस पी अम्बाला को ज्ञापन दिया। एसपी साहब ने निष्पक्ष जांच और न्याय के प्रति आश्वासन दिया।।
मंच से वक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाज अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से पूरे प्रदेश में संघर्ष करने को बाध्य होगा व सुन्न पड़ चुके सवर्ण समाज के सरकार में चुने हुए प्रतिनिधियों का भी घेराव किया जाएगा।।

महापंचायत में ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अम्बाला और वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयभगवान शर्मा , जनरल सेकेट्री श्री सुरेंद्र वत्स जी,
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा, राजपूत समाज से अग्रणी भाई सुरेंद्र राणा जी, गर्वेश राणा जी, नेत्रपाल राणा दुखेड़ी, राकेश राणा दुखेड़ी, सम्राट भारद्वाज दुखेड़ी, अनिल शर्मा जी, रविंदर शर्मा जी, बिजेंद्र राणा जी, लीला राणा जी, रोहतास राणा जी , भाई अशोक शर्मा जी, पंडित कपिल शर्मा यमुनानगर से, पंडित कपिल शर्मा बाबाहेडी, रविंदर कौशिक जी, अरविंद मेहता जी, पंडित रोशनलाल जी, तरसेम शर्मा जी, तरसेम कश्यप जी, जसबीर शर्मा जी, बलवान गौतम जी, राजीव शर्मा जी, सुरेंद्र शर्मा जी, बहन रुचि शर्मा जी, विभिन्न जिलों से आए ब्राह्मण समाज के अग्रणी प्रतिनिधि,गौशाला प्रधान पंडित देवीराम शर्मा जी, करनाल से ब्राह्मण अग्रणी भाई अमित शर्मा उड़ाना जी, पंडित जिले राम पिचोलिया जी, श्री राजेंद्र कौशिक जी, सरपंच विकास शर्मा जी गोकुलगढ़, बिजेंद्र शर्मा जी,कश्यप व वाल्मीकि समाज के हमारे प्रतिनिधि, सिख व अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि, हमारे मीडिया के बंधु गण, मात्री शक्ति व बड़ी संख्या में ब्राह्मण माजरा से सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।।।

Photos from World Bhraman Federations-India's post 07/06/2026

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की राज्य अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

दिनांक: 07 जून 2026

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (WBF) के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में दिनांक 07 जून 2026 को राज्य अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, राज्यों एवं जिलों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार करना था।

बैठक की अध्यक्षता पंडित शशिकांत शर्मा जी, चेयरमैन ने की। उन्होंने सभी राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों की गति बढ़ाने पर बल दिया तथा जिला स्तर पर समितियों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कोई पदाधिकारी किसी कारणवश सक्रिय रूप से कार्य करने में असमर्थ हो तो कार्यों की निरंतरता बनाए रखने हेतु वैकल्पिक प्रभारी नियुक्त किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय डायरेक्टरी तैयार करने तथा संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रदर्शित करने का भी आह्वान किया।

पंडित सुखबीर शर्मा जी, वाइस चेयरमैन ने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने वेतन का 50 प्रतिशत समाज सेवा हेतु समर्पित करते हैं। उन्होंने 1100 कन्याओं के कन्यादान तथा 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने राष्ट्रीय डायरेक्टरी के निर्माण में पूर्ण सहयोग देने तथा रोजगार सृजन हेतु कार्य एवं अनुबंध उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की।

बैठक का सफल संचालन पंडित के. सी. पांडेय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने सभी राज्य इकाइयों से आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक एकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

पंडित विनोद पांडेय जी, राष्ट्रीय महासचिव ने सभी राज्यों से जिला समितियों एवं सदस्यों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य एवं पदाधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर, व्यवसाय, पता एवं ई-मेल आईडी सहित संपूर्ण विवरण राष्ट्रीय स्तर पर संकलित किया जाए। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से प्रदर्शित करने पर भी बल दिया।

बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

पंडित सुरेन्द्र मोहन वत्स जी, कार्यकारी उपाध्यक्ष, हरियाणा ने राज्य की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

पंडित गोपाल शर्मा जी, कार्यकारी अध्यक्ष, तेलंगाना ने बताया कि राज्य में लगभग 50 सदस्यों की सक्रिय समिति गठित की गई है तथा नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पंडित श्रीकिशन शर्मा जी, अध्यक्ष, तेलंगाना ने संगठन को मजबूत बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पंडित के. के. शर्मा जी, अध्यक्ष, पंजाब ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण, विद्यार्थियों की फीस में सहयोग तथा युवाओं को रोजगार दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी।

पंडित बलबीर शर्मा जी, अध्यक्ष, दिल्ली ने जिला स्तर पर संगठनात्मक प्रमुख नियुक्त करने का सुझाव दिया तथा हाल के महीनों में आयोजित दो सफल कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

पंडित सुनील गोस्वामी जी, अध्यक्ष, असम ने राज्य में नियमित रूप से आयोजित सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।

पंडित हरि प्रसाद अधिकारी जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बताया कि क्षेत्र के 10-12 जिलों में समितियों का गठन किया जा चुका है।

पंडित सज्जन कुमार जी, राजस्थान ने राज्य में संगठन विस्तार एवं विकास संबंधी जानकारी साझा की।

पंडित गुणिधि मिश्रा जी ने संगठन की प्रगति हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

पंडित अरविंद कुमार ओझा जी, अध्यक्ष, रायपुर ने सदस्यता विस्तार एवं जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

पंडित दिलीप कुमार जी, अध्यक्ष, कर्नाटक ने बताया कि राज्य में 50 से अधिक सक्रिय सदस्यों वाली समिति का सफल गठन किया जा चुका है।

पंडित प्रदीप शर्मा जी, अध्यक्ष, झारखंड ने सदस्यता विस्तार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने की अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

पंडित विजय शर्मा जी, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश ने राज्य में संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों का विवरण प्रस्तुत किया।

पंडित खेमपाल शर्मा जी, अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया।

पंडित अमित शर्मा जी ने भी बैठक में सक्रिय सहभागिता करते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा, डिजिटल माध्यमों से संगठन की पहुंच बढ़ाई जाएगी तथा राष्ट्रीय डायरेक्टरी के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। सभी राज्य इकाइयों ने संगठन के सामाजिक सेवा, सशक्तिकरण एवं ब्राह्मण समाज की एकता के मिशन को आगे बढ़ाने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता:

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (WBF)

पंडित विनोद पांडेय जी
राष्ट्रीय महासचिव, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन

06/06/2026

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के उच्च पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।
आज वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के उच्च पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के चेयरमैन शशि कांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की सुदृढ़ता, प्रभावी कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संस्था को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने तथा ब्राह्मण समाज की एकता एवं उत्थान हेतु ठोस रणनीतियों पर मंथन किया गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन सुखबीर शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडेय एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अम्बर स्वामी ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सामूहिक प्रयासों, समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के माध्यम से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन आने वाले समय में समाज के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Photos from World Bhraman Federations-India's post 05/06/2026

*🌹 सादर आमंत्रण 🌹*

*∆ संविधान जागरूकता पर व्याख्यान ∆*

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा *श्री पंकज त्रिपाठी, अधिवक्ता लखनऊ* का *"संविधान जागरूकता पर व्याख्यान"*, *"कवि गोष्ठी"* एवं *सम्मान समारोह* निम्नानुसार आयोजित है -

दिनांक- 13 जून, 2026, शनिवार
समय - शाम 4.30 बजे से प्रारंभ
स्थान - वृन्दावन हाल, सिविल लाइन,
रायपुर (छत्तीसगढ़)

आप सभी सादर आमंत्रित है आपके अपने समाज के इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में, आपका आगमन समाज की एकता को मजबूत कर हमें सम्बल प्रदान करेगा.

निवेदक -
समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़
सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़

03/06/2026

संस्था के नाम एवं चेयरमैन पदनाम के अनधिकृत उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना 📣

01/06/2026

विश्व ब्राह्मण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ आज विश्व ब्राह्मण दिवस के पावन अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कार, धर्म, सत्य, सेवा, त्याग एवं विश्व कल्याण की भावना का वाहक रहा है। ऋषि-मुनियों की इस महान परंपरा ने मानवता को आध्यात्मिक मार्गदर्शन, शिक्षा और नैतिक मूल्यों का अमूल्य संदेश दिया है। हम सभी का संकल्प हो कि समाज में सद्भाव, संस्कार, शिक्षा, राष्ट्रभक्ति एवं मानव कल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः" की भावना को साकार करें। समस्त विश्व के कल्याण, शांति, समृद्धि एवं मानवता के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित। विश्व ब्राह्मण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। "ज्ञान, संस्कार और सेवा ही ब्राह्मण समाज की पहचान है।"

Photos from World Bhraman Federations-India's post 01/06/2026
Photos from World Bhraman Federations-India's post 30/05/2026

ब्राह्मण कम्यूनिटी नेटवर्क नोएडा टीम के प्रमुख सदस्यों पंडित मधुप मिश्रा जी, पंडित राजीव शर्मा जी, पंडित अनुराग त्रिपाठी जी के साथ आज माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अंतर्गत संचालित ब्राह्मण कम्यूनिटी बिजनेस नेटवर्क (BCN) की विभिन्न गतिविधियों, उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं के संबंध में अवगत कराया ।

इस अवसर पर उनके समक्ष समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

डॉ. महेश शर्मा जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Want your school to be the top-listed School/college in Gurugram?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Gurugram
122001