16/05/2026
*सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के बी.वोक छात्रों को रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड में 4 लाख वार्षिक पैकेज तक की प्लेसमेंट*
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के बी.वोक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के तीन विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड में शानदार प्लेसमेंट प्राप्त हुई है।
विद्यार्थी आंचल को 4 लाख रुपये वार्षिक, जबकि पल्लवी और उदय को 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी तथा नोडल अधिकारी डॉ. नितिका ने बी.वोक विभाग एवं चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कॉलेज प्लेसमेंट सेल से प्रो. रवि कांत ने भी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय नादौन में बी.वोक कार्यक्रम मेधावी फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। मेधावी फाउंडेशन के जनरल मैनेजर रोशन चौधरी एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर नितिन मिन्हास ने भी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
वहीं चयनित विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने शिक्षक हंसराज राणा को दिया तथा उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
CMO Himachal
Sukhvinder Singh Sukhu
29/03/2026
The date sheet for B.Voc (Retail Management & Hospitality & Tourism) II, IV and VI Semester End Semester Examinations, April 2026 has been released.
Best wishes to all students for their upcoming exams. 📚
12/03/2026
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय, नादौन के वार्षिक समारोह में B.Voc विद्यार्थियों द्वारा कोल्ड कॉफी और हस्तनिर्मित हर्बल सोप्स के स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने “Earn While Learn” की अवधारणा को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा जी तथा प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी जी ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। यह पहल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
23/01/2026
B.Voc Retail Management
OJT Cum Placement
Govt degree college Nadaun, Himachal Pradesh.
23/01/2026
B.VOC, OJT 2025-26
Govt degree college Nadaun, Himachal Pradesh.
05/04/2025
आज दिनांक 5 अप्रैल 2025 को राजकीय विश्विद्यालय नादौन में आदरणीय प्रिंसिपल डॉ अनिल कुमार गौतम द्वारा बी.वॉक रिटेल तथा हॉस्पिटैलिटी लैब का उद्घाटन किया गया, जो हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बी.वॉक के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर नीतिका और प्रोफेसर रवि कांत ने भी अपनी उपस्थिति से इसे और भी समृद्ध बनाया। बच्चों ने लैब को अपनी रचनात्मकता से सजाया और उनमें उत्साह की एक नई लहर देखी गई। रिटेल प्रोफेसर हंसराज राणा, शैलजा शर्मा और हॉस्पिटैलिटी प्रोफेसर विनोद की मार्गदर्शन में इस लैब ने नए आयाम छुए। क्लेरिकल निशा, रोहित और कल्पना लैब असिस्टेंट की कड़ी मेहनत ने इसे संभव बनाया। यह सभी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जो हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है।