Shri Vaishnav Academy

Shri Vaishnav Academy

Share

Shree Vaishnav Academy, Indore has a glorious legacy of educational development behind it.

Shree Vaishnav Educational and Charitable Trust, Indore laid down the foundation stone for the development and expansion of education by inaugurating a boys school.

12/06/2026
Photos from Shri Vaishnav Academy's post 12/06/2026

श्री वैष्णव एकेडमी में समर कैंप का भव्य समापन
श्री वैष्णव एकेडमी में दिनांक 25 मई को आयोजित समर कैंप का रंगारंग और भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय श्री कुलविंदर सिंह जी गिल थे। मुख्य अतिथि के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया तथा समारोह की विधिवत शुरुआत फ्लैग मार्च से हुई और छात्रों ने मैदान पर 'SVA' अक्षर की बेहद आकर्षक मानव आकृति बनाकर क्रिकेट, स्केटिंग, शतरंज, योग, किकबॉक्सिंग, शॉट पुट, डिस्क थ्रो तथा हर्डल रेस की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। तत्पश्चात अतिथि द्वारा रोबोटिक डेमोंसट्रेशन एवं कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की गयी। मुख्य कार्यक्रम मां सरस्वती के पूजन, वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष श्री प्रदीपजी चोपड़ा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और यही सही समय मेहनत करने व करियर चुनने का है; उन्होंने बच्चों के लिए अनुशासन को बेहद आवश्यक बताते हुए टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करने की सीख दी। आपने बच्चों के अद्भुत खेल कौशल, रचनात्मकता और कड़े अनुशासन की प्रशंसा करते हुए समर कैंप की विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस भव्य समारोह के साक्षी बनकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कत्थक नृत्य, 'जल संरक्षण' थीम पर संदेशात्मक गीत और 'राधा रानी' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों द्वारा क्रिकेट, स्पोकन इंग्लिश और योग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। समर केम्प में अभिभावकों को भी कम्प्युटर प्रशिक्षण दिया गया। अंत में संस्था के सचिव श्री महेन्द्रजी भुराडिया द्वारा सभी सहयोगियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था के प्राचार्य श्री एच.सी. तिवारी एवं उप-प्राचार्या श्रीमती ऋचा तिवारी ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस गरिमामयी समारोह का समापन हुआ।

प्राचार्य
New of Summer Camp

01/05/2026

On the ocassion of Buddha Purnima The Summer Camp at Shri Vaishnav Academy was inaugurated with great enthusiasm and excitement. The camp offers a wide range of activities, including cricket, athletics, basketball, volleyball, skating, dance, and music.

Students participated wholeheartedly, showcasing their energy, passion, and eagerness to learn new skills.

The inauguration ceremony marked the beginning of a vibrant and enriching experience for all participants. The campus was filled with joy and excitement as students actively engaged in their chosen activities under the guidance of expert coaches

The summer camp aims to nurture talent, promote teamwork, and encourage creativity among students.
The enthusiastic response from students made the opening day a grand success.

Shri Vaishnav Academy looks forward to a memorable and productive summer camp, fostering holistic development and lifelong learning among its students.

28/04/2026

🎉 पिट्टू टीम की शैक्षणिक चुनौती – एक गर्व का पल 🎉
पिट्टू टीम के कोच ने सभी छात्रों को एक विशेष चुनौती दी:
“जो भी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसे ‘पिट्टू सेट’ से पुरस्कृत किया जाएगा।”
इस चुनौती का उद्देश्य न केवल खेलों को बढ़ावा देना था, बल्कि शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी प्रोत्साहित करना था 📚✨
सभी छात्रों ने इस चुनौती को गंभीरता से लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
🏆 दृष्टि गौड़ ने कक्षा VI के सभी वर्गों में सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करके हमें गौरवान्वित किया 🎉
उन्होंने यह साबित कर दिया कि
खेल और पढ़ाई, दोनों साथ-साथ चल सकते हैं।
उन्हें श्री वैष्णव अकादमी के प्रधानाचार्य द्वारा ‘पिट्टू सेट’ देकर सम्मानित किया गया।
यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन की पहचान है।
🌟 पूरी पिट्टू टीम के लिए यह एक गर्व का पल है।
कामना है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में इसी तरह चमकते रहें।

24/04/2026

World Earth Day 🌎
22nd April 2026
Grade - KGll
On the occasion of World Earth day The School conducted colouring competition.
'Little artists for big cause'
Students enjoyed the Earth Day colouring activity while learning to keep our Earth clean and green 🌱

Want your school to be the top-listed School/college in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Indore
452002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm