09/06/2026
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए।
09/06/2026
09/06/2026
“सफलता उन्हीं को मिलती है जो खुद पर भरोसा करना जानते हैं।
हर बड़ा सपना छोटे प्रयासों और अटूट विश्वास से शुरू होता है।
अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें, निरंतर सीखते रहें और कभी हार न मानें।
आज का आत्मविश्वास ही कल की सबसे बड़ी उपलब्धि बनता है।
आइए सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और निरंतर प्रयास के साथ सफलता की ओर बढ़ें...✍️✍️
जब भी आपको लगे कि आप हार रहे हैं,या लोग आप पर भरोसा नहीं कर रहे है तो रुकिए मत ,लोगो का काम है कहना लेकिन आपका काम है करके दिखाना।आपकी सबसे बड़ी ताक़त है आपका हौंसला। अगर आपको खुद पर भरोसा है तो दुनिया की कोई ताक़त आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
हारना कोई गुनाह नहीं,लेकिन हार मान लेना सबसे बड़ी भूल है।
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...!!!
-✍️ My Mission
जिंदगी आसान नहीं होती पर इसको आसान बनाना हमारे हाथ में होता है
हर दिन मौका देता है, कुछ सीखने का, कुछ बदलने का और खुद को बेहतर बनाने का।
जो मिला उसकी कद्र करो, जो नहीं मिला उसका सब्र करो, क्योंकि जिंदगी बह नहीं जो हम चाहते है,जिंदगी वह है जो हमें सिखाती है...✍️
मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकते ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं।”
“वक़्त जब साथ देता है, तो दुनिया तालियाँ बजाती है…
और जब इम्तिहान लेता है, तो वही दुनिया सवाल उठाती है…
मगर असली खिलाड़ी वो नहीं, जो अच्छे वक़्त में चमके…
असली खिलाड़ी वो है, जो बुरे वक़्त में भी खुद पर भरोसा रखे…✍️✍️
#वक़्त
कुछ भी स्थिर नहीं है…
ना हालात, ना दर्द, ना मुश्किलें।
लेकिन अगर आपकी सोच संतुलित है—
तो हर तूफ़ान भी आपको गिराएगा नहीं,
बल्कि आगे बढ़ना सिखाएगा।
ज़िंदगी आपको नहीं परखती…
आपकी सोच को परखती है।
पढ़ते रहो , एक दिन पीडीएफ में आया तुम्हारा नाम तुम्हारे वर्षों के संघर्ष पर विराम लगा देगा...✍️✍️
जो बीत गया उससे सीख लीजिए, लेकिन उसे अपने जीवन का बोझ मत बनाइए। वर्तमान के लिए कृतज्ञ रहिए और भविष्य के लिए आशावान। यही जीवन को सुंदर बनाने का सबसे सरल, गहरा और सच्चा मार्ग है...!!!