17/05/2026
विद्यालय में मदर्स डे का आयोजन किया गया
Gurukul Academy Inter College, Kannauj – English-medium school affiliated to UP Board, Prayagraj. 24 years of excellence since 2002.
Classes from Playgroup to 12th (Science). 100% board results, Robotics Lab, AC Playgroup, CCTV-secured campus & transport
17/05/2026
विद्यालय में मदर्स डे का आयोजन किया गया
विद्यालय में रोबोटिक क्लासेज प्रारंभ हो गई है
17/05/2026
17/05/2026
आज गुरुकुल अकादमी इंटर कॉलेज कानून गोयान, कन्नौज में कक्षा 09 से 12 तक के छात्र छात्राओं को नीट एवं जेईई एडवांस की तैयारी के लिए लखनऊ से आई लीड कंपनी के काउंसलर द्वारा काउंसलिंग की गई। जुलाई से विद्यालय में बच्चों के लिए जेईई एडवांस एवं नीट की निशुल्क क्लासेज प्रारंभ की जा रही हैं
गुरुकुल एकेडमी इंटर कॉलेज, कानून गोयान, कन्नौज – यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित
कन्नौज: गुरुकुल एकेडमी इंटर कॉलेज, कानून गोयान के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा और विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
🔹 कक्षा 10 (हाईस्कूल) टॉपर्स
🥇 प्रथम स्थान: आलिया नसीम – 89%
🥈 द्वितीय स्थान: निशु पाल – 87%
🥉 तृतीय स्थान: शोभित पाल – 84%
इनके अलावा कायनात अशरफ कुरैशी (82.33%), निधि (82%) एवं रिया कुशवाहा (80%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
🔹 कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) टॉपर्स
🥇 प्रथम स्थान: हर्ष सिंह – 78%
सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण हुए हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
20/04/2026
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ।
11/04/2026
Grit. Grace. Gurukul. 🏐✨
Our athletes showcased exceptional spirit and tenacity at the ASMITA (SAI) Khelo India District Volleyball League. For us, it’s not just a game; it’s a masterclass in leadership and resilience.
Proud of our girls for representing the Gurukul legacy on the court. The future belongs to those who play with heart. 🚀
31/03/2026
📰 गुरुकुल एकेडमी इंटर कॉलेज, कन्नौज में परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
कन्नौज, 31 मार्च 2026।
गुरुकुल एकेडमी इंटर कॉलेज, कन्नौज में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवीन टंडन (चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस कोर) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आदेश नारायण सक्सेना (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, के.के. इंटर कॉलेज) ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री नितीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कांति श्रीवास्तव एवं श्रीमती अनीता शुक्ला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 11 तक के छात्रों की मेरिट सूची घोषित की गई और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 1 में वंशिका ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा 2 में अब्दुल (92.68%) और कक्षा 3 में जिमी (88.72%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में कक्षा 4 में शौर्य पटेल, कक्षा 5 में अदीला फारूकी, कक्षा 6 में वैश्नवी यादव, कक्षा 7 में अंजार खान, कक्षा 8 में अविका वर्मा, कक्षा 9 में नैन्सी तथा कक्षा 11 में पायल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय टॉपर्स की घोषणा में प्राथमिक वर्ग (कक्षा 1 से 5) में अदीला फारूकी को स्कूल टॉपर घोषित किया गया, जबकि जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में अविका वर्मा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया।
मुख्य अतिथि श्री प्रवीन टंडन ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति का महत्व समझाया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष श्री आदेश नारायण सक्सेना ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन ऋतिक अग्निहोत्री एवं सैफ शकील द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
10/03/2026
Admissions Open 2026–27 | Gurukul Academy Inter College, Kannauj
| Monday | 8:30am - 2pm |
| Tuesday | 8:30am - 2pm |
| Wednesday | 8:30am - 2pm |
| Thursday | 8:30am - 2pm |
| Friday | 8:30am - 2pm |
| Saturday | 8:30am - 2pm |