21/08/2021
संपूर्ण भारत में 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। इस उपलक्ष में राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां पीलीभीत में प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार सक्सेना के निर्देशन में पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।