Sukumar Gaur Das

Sukumar Gaur Das

Share

Monk • Speaker • Mentor
Blending corporate wisdom with spiritual clarity to help youth and professionals live with purpose, balance & inner strength.

08/05/2026

जीवन का असली उद्देश्य सिर्फ जीना नहीं है…
बल्कि ऐसा कुछ छोड़ जाना है
जो हमारे जाने के बाद भी लोगों के जीवन में बना रहे।
एक गायक चला जाता है,
लेकिन उसके गीत लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं।

एक माँ इस दुनिया से चली जाती है,
लेकिन उसका प्रेम और संस्कार
पूरी पीढ़ियों में दिखाई देते हैं।
एक पिता चला जाता है,
लेकिन उसकी सीख और जिम्मेदारी
परिवार को संभालती रहती है।

दोस्त दूर हो जाते हैं,
लेकिन सच्ची दोस्ती की यादें
हमेशा साथ रहती हैं।
इसी तरह हमें भी खुद से पूछना चाहिए,
हम इस दुनिया में क्या छोड़कर जा रहे हैं?
सिर्फ पैसा, नाम और सफलता
कभी असली legacy नहीं बनते।

असल विरासत होती है,
हमारा व्यवहार,
हमारा प्रेम,
हमारी सेवा,
और लोगों के जीवन पर हमारा प्रभाव।
क्योंकि अंत में लोग यह याद नहीं रखते
कि आपके पास क्या था…
वे यह याद रखते हैं
कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।

The true purpose of life is not just to exist…
but to leave behind something meaningful
that continues even after we are gone.
A singer may leave the world,
but the song remains in people’s hearts.

A mother may pass away,
but her love and values
continue through generations.
A father may leave,
but his guidance and responsibility
continue to support the family.

Friends may move away,
but true friendship stays forever in memory.
In the same way,
we should ask ourselves,
what are we leaving behind in this world?
Money, fame, and success
are not the real legacy.

The real legacy is,
your kindness,
your love,
your service,
and the impact you leave on people’s lives.
Because in the end,
people may forget what you owned…
but they never forget
how you made them feel.

07/05/2026

ज़िंदगी अचानक नहीं बदलती…
वो रोज़ की छोटी-छोटी choices से बनती है।
सुबह समय पर उठना,
थोड़ा discipline रखना,
सही लोगों के साथ रहना,
हर दिन थोड़ा सीखना,
ये सब छोटी बातें लगती हैं।

लेकिन यही छोटी आदतें
धीरे-धीरे हमारे व्यक्तित्व को बनाती हैं।
जब जीवन में बड़ा मौका आता है,
तो लोग कहते हैं,
“कितनी किस्मत वाला है!”

लेकिन सच यह है,
उस इंसान ने खुद को
उन बड़े पलों के लिए पहले से तैयार किया होता है।
हर छोटी choice
या तो आपको मजबूत बना रही होती है
या कमजोर।

इसलिए कभी भी
अपनी छोटी आदतों को हल्के में मत लीजिए।
क्योंकि
महान जीवन एक बड़े फैसले से नहीं,
रोज़ के छोटे सही फैसलों से बनता है।

Life doesn’t change suddenly…
it is shaped by the small choices we make every day.
Waking up on time,
staying disciplined,
choosing the right company,
learning something daily,
these may look like small actions.

But over time,
these tiny habits shape our personality and future.
When a big opportunity comes,
people often say,
“Wow, that person is so lucky!”

But the truth is,
they had already prepared themselves
through consistent small choices.
Every small decision
is either making you stronger
or weaker.

So never underestimate your daily habits.
Because
a great life is not built by one big decision,
but by many small right decisions repeated daily.

06/05/2026

आजकल हर कोई किसी न किसी को follow कर रहा है…
लेकिन सवाल यह है,
हमें किसे follow करना चाहिए?
रामायण की एक सुंदर घटना हमें इसका जवाब देती है।

जब हनुमान जी माता सीता से मिलने पहुंचे,
उन्होंने देखा कि राक्षसियाँ उनके आसपास हैं।
हनुमान जी ने कहा,
“इन लोगों ने आपको बहुत कष्ट दिया है,
इन्हें दंड देना चाहिए।”
लेकिन माता सीता ने उन्हें रोका और कहा—
“इनका स्वभाव इनके संग और उनके स्वामी के कारण है।”

यानी,
जैसे लोग हम follow करते हैं,
वैसे ही हम बनते जाते हैं।
अगर हम ऐसे लोगों को follow करेंगे
जो क्रोध, नकारात्मकता और दिखावे में जीते हैं,
तो वही हमारे जीवन में आएगा।

लेकिन अगर हम ऐसे लोगों को follow करें
जो शांति, भक्ति और सही जीवन मूल्यों को जीते हैं,
तो हमारा जीवन भी उसी दिशा में बदलने लगेगा।
इसलिए सोच समझकर चुनिए,
आप किसे follow कर रहे हैं।
क्योंकि आपका future…
आपकी following तय करती है।

Nowadays, everyone is following someone…
but the real question is,
who should you follow?
A beautiful incident from the Ramayana gives us clarity.

When Lord Hanuman met Mata Sita,
he saw demons surrounding her.
He said,
“They have hurt you so much,
they should be punished.”
But Mata Sita stopped him and said,
“Their behavior is shaped by their association and their master.”
This teaches us,
we become like the people we follow.

If you follow people filled with anger,
negativity, or show-off,
those qualities will slowly enter your life.
But if you follow those
who live with peace, devotion, and values,
your life will move in that direction too.
So choose carefully—
who you are following.
Because your future
is shaped by your influences.

05/05/2026

ज़िंदगी में बोझ से कोई नहीं बच सकता…
हर किसी के पास कुछ न कुछ जिम्मेदारियाँ होती हैं।
लेकिन असली फर्क इस बात से पड़ता है,
आप कौन सा बोझ उठा रहे हैं।

कुछ बोझ ऐसे होते हैं
जो हमें थका देते हैं,
जैसे बेवजह की चिंता, तुलना,
लोगों की राय का डर, या पुरानी बातें।
और कुछ बोझ ऐसे होते हैं
जो हमें मजबूत बनाते हैं,
जैसे जिम्मेदारी, उद्देश्य,
परिवार का साथ, और अपने लक्ष्य।

जब बोझ अर्थपूर्ण होता है,
तो वही बोझ हमें आगे बढ़ने की ताकत देता है।
लेकिन जब बोझ बेवजह का होता है,
तो वही धीरे-धीरे मन को भारी कर देता है।

इसलिए जरूरी है,
हर बोझ उठाने से पहले खुद से पूछें,
क्या यह मेरे जीवन में अर्थ जोड़ रहा है…
या सिर्फ मुझे थका रहा है?
क्योंकि
सही बोझ हमें ऊंचा उठाता है,
और गलत बोझ हमें भीतर से तोड़ देता है।

No one can escape carrying burdens in life…
everyone has responsibilities to handle.
But the real difference lies in this,
what kind of burden are you carrying?

Some burdens drain you, like unnecessary worries, comparisons,
fear of opinions, or past baggage.
And some burdens strengthen you,
like responsibility, purpose,
supporting your family, and your goals.

When a burden is meaningful,
it gives you strength to move forward.
But when it is unnecessary,
it slowly weighs your mind down.

That’s why it’s important to pause and ask,
Is this adding value to my life…
or just exhausting me?
Because
the right burden lifts you higher,
while the wrong one breaks you from within.

04/05/2026

“एक लोटा जल… सारी समस्या का हल”,
यह वाक्य हम सबने सुना है।
लेकिन क्या सच में
दिनभर गलत कर्म करके
सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से
सब ठीक हो जाता है?

भगवान शिव केवल जल से नहीं,
भाव और आचरण से प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों में भगवान शिव को
“आशुतोष” कहा गया है,
जो जल्दी प्रसन्न होते हैं।
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि
वे अधर्म को स्वीकार कर लेते हैं।

जब दक्ष ने गलत कार्य किया,
तो शिव ने उसे दंड भी दिया।
यह हमें सिखाता है,
भक्ति सिर्फ कर्मकांड नहीं,
जीवन का आचरण है।

अगर हमारा व्यवहार,
हमारे विचार और हमारे कर्म
शुद्ध नहीं हैं,
तो केवल पूजा से कुछ नहीं बदलेगा।
इसलिए अगली बार जब आप
भगवान शिव को जल अर्पित करें,
तो साथ में यह संकल्प भी लें,
कि जीवन में सही कर्म करेंगे।
क्योंकि भगवान को जल नहीं,
आपका सच्चा परिवर्तन प्रिय है।

“Offer one pot of water, and all problems are solved”,
many people believe this.
But can we commit wrong actions all day
and expect everything to be forgiven
just by offering water to Lord Shiva?
Lord Shiva is not pleased by rituals alone,
He is pleased by your intentions and actions.

He is known as “Ashutosh,”
the one who is easily pleased.
But that does not mean
He accepts wrongdoing.
When Daksha committed a grave mistake,
Lord Shiva did not ignore it,
he punished it.
This teaches us a powerful lesson,
devotion is not just ritual,
it is a way of living.

If our thoughts, actions, and behavior
are not pure,
no amount of ritual alone can transform us.
So the next time you offer water to Shiva,
also make a commitment,
to live with integrity and righteousness.
Because God doesn’t need your offering,
He values your transformation.

03/05/2026

हम अक्सर सोचते हैं कि खुश रहने के लिए
हमें अपनी इच्छाओं को खत्म करना होगा।
लेकिन सच यह है,
इच्छाएँ समस्या नहीं हैं…
गलत इच्छाएँ समस्या हैं।

इच्छा ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
अगर इच्छा न हो, तो न लक्ष्य होगा,
न ही जीवन में कोई दिशा।
लेकिन जब हमारी इच्छाएँ
सिर्फ तुलना, दिखावा या तात्कालिक सुख पर आधारित होती हैं,
तो वही हमें असंतोष और बेचैनी की ओर ले जाती हैं।

इसलिए जरूरत इच्छाओं को दबाने की नहीं,
बल्कि उन्हें समझने और सही दिशा देने की है।
अपने आप से पूछिए,
क्या यह इच्छा मुझे बेहतर बनाएगी?
क्या यह मेरे जीवन में शांति लाएगी?

अगर जवाब “हाँ” है,
तो उस इच्छा के पीछे पूरी ईमानदारी से लग जाइए।
क्योंकि
सही इच्छाएँ हमें सिर्फ सफलता ही नहीं,
असली खुशी भी देती हैं।

We often believe that to be happy,
we must suppress our desires.
But the truth is,
desires are not the problem…
wrong desires are.

Desire is what drives us forward.
Without desire, there is no goal,
no direction in life.
However, when our desires are based on
comparison, validation, or temporary pleasure,
they lead to restlessness and dissatisfaction.

So the solution is not to suppress desires,
but to understand and refine them.
Ask yourself,
Will this desire make me better?
Will it bring peace into my life?

If the answer is “yes,”
then pursue it with full sincerity.
Because
the right desires don’t just bring success,
they bring true happiness.

02/05/2026

एक बार मुझे भोजन पर बुलाया गया…
बहुत अच्छा सत्कार हुआ
और दक्षिणा में 2000 रुपये मिले।
जैसे ही मैंने नोट देखी,
मन ने तुरंत planning शुरू कर दी,
क्या खरीदूं? किताब? चप्पल? या कुछ और?

लेकिन थोड़ी देर बाद
जब पर्स नहीं मिला…
तो मन घबरा गया।
ढूँढना, पूछना, परेशान होना…
सब शुरू हो गया।

फिर पता चला,
पर्स सुरक्षित था।
तब समझ आया,
दुख नोट खोने का नहीं था…
दुख उस नोट से हुए attachment का था।

असल में पैसा गया भी नहीं था,
लेकिन मन पहले ही बेचैन हो गया।
यही हमारी जिंदगी में भी होता है।
हम चीजों से नहीं,
उनसे जुड़ी उम्मीदों और attachment से बंध जाते हैं।

और जब वो चीज़ हिलती है…
हमारी शांति भी हिल जाती है।
सोचिए,
अगर छोटी सी 2000 की नोट इतना असर कर सकती है,
तो बड़ी चीज़ों का क्या?
जितना ज्यादा attachment…
उतना ज्यादा दुख।

Once, I was invited for a meal…
It was a beautiful experience,
and I received ₹2000 as a gift.
The moment I saw the note,
my mind started planning,
Should I buy a book? Slippers? Something else?

But after some time,
when I couldn’t find my wallet…
panic kicked in.
Searching, asking, worrying,
everything started.
Then someone said,
“I have your wallet. I kept it safe.”
Relief came instantly

That’s when I realized,
the pain was not about losing money…
it was about attachment to it.
The money wasn’t even lost,
but my peace was already disturbed.
This is how life works.

We don’t suffer because of things,
we suffer because of our attachment to them.
And the moment those things feel uncertain,
our mind becomes restless.

If a small ₹2000 note can affect us so much,
imagine bigger attachments.
The deeper the attachment,
the greater the disturbance.

01/05/2026

ज़िंदगी में हम सभी कभी न कभी गिरते हैं…
गलतियाँ करते हैं, रास्ता भटकते हैं, या कमजोर पड़ जाते हैं।
लेकिन उस समय सबसे ज्यादा फर्क किस चीज़ से पड़ता है?
संगति से।

अगर आपका संग अच्छा है,
तो जब आप गिरते हैं,
कोई आपको उठाने वाला जरूर होता है।
अच्छे लोग आपको जज नहीं करते,
वे आपको समझते हैं,
आपको संभालते हैं,
और आपको फिर से सही रास्ते पर लाते हैं।

लेकिन अगर संग गलत हो…
तो वही गिरावट और गहरी हो जाती है।
इसलिए जीवन में सबसे बड़ा निवेश
पैसा नहीं…
सही लोगों का साथ है।

ऐसे लोगों के साथ रहिए
जो आपकी growth चाहते हैं,
जो आपको बेहतर बनाते हैं,
और जो आपके कठिन समय में आपके साथ खड़े रहते हैं।
क्योंकि
अच्छी संगति सिर्फ साथ नहीं देती…
आपको गिरने के बाद फिर से खड़ा होना सिखाती है।

In life, we all fall at some point…
we make mistakes, lose direction, or feel weak.
But what makes the biggest difference in those moments?
The company you keep.

If you are surrounded by the right people,
even when you fall,
someone will be there to lift you up.
Good company doesn’t judge you,
they understand you,
support you,
and guide you back to the right path.

But if your company is wrong,
your fall can become even deeper.
That’s why the most valuable investment in life
is not money…
it’s the people around you.

Stay close to those
who genuinely want your growth,
who help you become better,
and who stand by you in tough times.
Because
good company doesn’t just stay with you…
it helps you rise again when you fall.

30/04/2026

ज़िंदगी में दर्द सबको मिलता है…
लेकिन हर कोई उसे एक जैसा नहीं जीता।
एक तरफ माँ द्रौपदी,
जिनके 5 पुत्रों की हत्या हो गई,
फिर भी उन्होंने क्षमा को चुना।

एक तरफ माता देवकी,
जिनके 6 नवजात बच्चों को मार दिया गया,
फिर भी उनके मन में द्वेष नहीं आया।
और दूसरी तरफ माता गांधारी,
जिनके 100 पुत्र युद्ध में मारे गए,
और उन्होंने भगवान कृष्ण को ही श्राप दे दिया।

यहाँ समझने वाली बात है,
घटनाएँ नहीं… हमारी प्रतिक्रिया हमारी पहचान बनाती है।
दर्द हर किसी के जीवन में आता है,
लेकिन उससे हम क्या बनते हैं,
वही हमारी असली शक्ति है।
क्षमा करना आसान नहीं होता,
क्योंकि इसमें अहंकार छोड़ना पड़ता है।

लेकिन याद रखिए,
क्षमा कमजोरी नहीं,
सबसे बड़ी आत्मिक शक्ति है।
आपके जीवन में भी जब कोई कठिन परिस्थिति आए,
तो खुद से पूछिए,
मैं क्या चुन रहा हूँ… क्षमा या श्राप?

Pain is a part of everyone’s life…
but not everyone responds the same way.
On one side, Draupadi,
who lost all her five sons,
yet chose forgiveness.

On another, Devaki,
whose six newborn children were killed,
yet she did not hold hatred.
And then Gandhari,
who lost all her hundred sons in war,
and chose to curse Lord Krishna.

The lesson here is simple,
it’s not the situation,
but your reaction that defines you.
Everyone experiences pain,
but what you become because of that pain
is your true identity.
Forgiveness is not easy,
because it requires letting go of ego.

But remember,
forgiveness is not weakness,
it is the highest form of inner strength.
So when life puts you in a difficult situation,
ask yourself,
what will you choose… forgiveness or bitterness?

29/04/2026

बुरा समय हर किसी के जीवन में आता है…
और जब आता है, तो ऐसा लगता है जैसे सब कुछ रुक गया हो।
लेकिन सच यह है,
हर गिरावट हमेशा के लिए नहीं होती।

जैसे समुद्र की लहरें…
वो पहले पीछे जाती हैं,
लेकिन उसी गति से फिर आगे भी आती हैं।
वैसे ही जीवन में भी
जब चीज़ें पीछे जाती हुई दिखती हैं,
तो समझ लीजिए,
वो वापसी की तैयारी है।

बुरे समय में सबसे जरूरी है,
उम्मीद को बनाए रखना।
क्योंकि यही उम्मीद आपको
फिर से उठने की ताकत देती है।
हर अंधेरा अपने साथ उजाला लेकर आता है,
बस हमें थोड़ा धैर्य रखना होता है।

इसलिए जब भी मुश्किल वक्त आए,
तो घबराइए मत…
रुकिए, संभलिए और भरोसा रखिए।
क्योंकि जैसे लहरें वापस आती हैं,
वैसे ही आपका अच्छा समय भी जरूर लौटेगा।

Difficult times come in everyone’s life…
and when they do, it feels like everything has stopped.
But the truth is,
no low phase lasts forever.

Just like ocean waves…
they move backward first,
but soon they return with even more strength.
In the same way,
when life seems to be going backward,
it is actually preparing for a comeback.

The most important thing in tough times
is to hold on to hope.
Because hope gives you the strength
to rise again.
Every dark phase carries light within it,
we just need patience to see it.

So when life feels difficult,
don’t panic…
pause, gather yourself, and trust the process.
Just like waves return to the shore,
your good time will return too.

Want your school to be the top-listed School/college in Nashik?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


ISKCON Nashik
Nashik