07/04/2026
ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिली स्वीकृति हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह निर्णय न केवल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।
मैं माननीय मुख्यमंत्री (MYogiAdityanath )श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी(Yogendra Upadhyay) के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच और निरंतर सहयोग से यह महत्वपूर्ण पहल साकार हो सकी।
यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस उपलब्धि से जुड़े सभी साथियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई।
13/01/2026