The Times of India द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सम्मान समारोह Icons of Excellence: Bihar 2026 में शिक्षाविद् एवं S.K. Mandal Group of Institutions के अध्यक्ष आदरणीय श्री एस. के. मंडल सर की गौरवपूर्ण उपस्थिति एवं सम्मान के कुछ यादगार क्षण।
SKMGI
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SKMGI, Educational Research Center, Road No-3, East Patel Nagar, Near Gandhi Murti, Patna.
21/06/2026
21/06/2026
बिहार की राजधानी पटना में Icons of Excellence: Bihar 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रख्यात शिक्षाविद एवं S.K. Mandal Group of Institutions के अध्यक्ष आदरणीय श्री एस. के. मंडल सर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए “Icon of Excellence Bihar 2026” के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।
The Times of India द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में श्री एस. के. मंडल सर को यह गौरव शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं आधुनिक शिक्षा के विस्तार के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि बिहार में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करने के उनके संकल्प और प्रयासों को भी दर्शाता है।
राज्य के सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री एस. के. मंडल सर ने बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर Manish Kashyap जी को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में बिहार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, रोजगारोन्मुख शिक्षा की आवश्यकता तथा युवाओं के भविष्य निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बिहार सरकार की छात्र हितैषी पहल Bihar Student Credit Card Scheme के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। साथ ही उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देकर बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है, जिससे बिहार के युवा देश और समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकें।
10/06/2026
संत कबीर हॉस्पिटल प्रा. लि. मल्टी-स्पेशियलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर,
सह विद्यापति इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की व्यावहारिक प्रशिक्षण इकाई दलसिंहसराय
के प्रथम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस परिवार की ओर से समस्त प्रबंधन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किया जा रहा समर्पित कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। हमें विश्वास है कि यह संस्थान भविष्य में भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हुए निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा के अपने उद्देश्य को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगा।
Z Bihar Jharkhand द्वारा आयोजित Education Conclave–2026 में बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के आदरणीय अध्यक्ष श्री एस.के. मंडल सर को विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।
5 जून 2026 को आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आदरणीय अध्यक्ष सर ने बिहार के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा की आवश्यकता, राज्य में शिक्षा के बढ़ते अवसरों तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव, दूरदर्शी सोच एवं निरंतर प्रयासों के कारण उन्हें राज्य के प्रमुख शैक्षणिक मंचों पर सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता है। उनका मार्गदर्शन न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस आज जिस विश्वास, प्रतिष्ठा और सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे आदरणीय अध्यक्ष सर का समर्पित नेतृत्व एवं शिक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
Road No-3, East Patel Nagar, Near Gandhi Murti
Patna
800023