AISF - Patna university

AISF - Patna university

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AISF - Patna university, College & University, Patna.

18/06/2026

पटना विश्वविद्यालय

2nd मेरिट लिस्ट 21 जून को आएगा।

17/06/2026

जरूरी सूचना 📢

वैसे छात्र-छात्राएँ जो प्रथम मेरिट सूची में नाम आने के बावजूद काउंसिलिंग नहीं करवा सके हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।
द्वितीय मेरिट सूची 21 जून को प्रकाशित की जाएगी। इसलिए सभी छात्र-छात्राएँ 21 जून को मेरिट सूची अवश्य देखें और आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

की ओर से सभी छात्रों को शुभकामनाएँ। ✊📚




15/06/2026

पटना जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन एवं अंतिम सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#पढाई_लडाई_साथ_साथ #इंकलाब_जिंदाबाद 🇧🇭✊

13/06/2026
Photos from AISF - Patna university's post 13/06/2026

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित AISF के काउंसलर प्रशांत राज जी को सम्मानित किया गया।



Photos from AISF - Patna university's post 11/06/2026

पटना विश्वविद्यालय में और 'रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति' के संयुक्त बैनर तले मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा के साथ हुए अपहरण के प्रयास की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की।
🇧🇭✊
#इंकलाब_जिंदाबाद

02/06/2026

हमारी लड़ाई की जीत हुई ✊🇧🇭

पटना विश्वविद्यालय के सत्र 2025 के Ph.D नामांकन मे UGC- NET के द्वार Only Ph.D उत्तीर्ण छात्रों से नामांकन फॉर्म भरवाकर नामांकन से वंचित करने के खिलाफ 'रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति', , PFVC के सयुंक्त बैनर तले लगभग 1 महीना चले आन्दोलन 9 दिन भूख हड़ताल के बाद 23 मई को आन्दोलन समाप्त हुआ अब जाकर Ph.D नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी पर लोक भवन,पटना ने लिया संज्ञान।

बिहार लोक भवन, पटना ने Ph.D नामांकन में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों को पीएटी (PAT) के स्थान पर UGC- NET स्कोर का उपयोग करने को कहाँ साथ ही जिस विश्वविद्यालय ने Ph.D नामांकन में इस रेगुलेशन का पालन नहीं किया हैं ऐसे विश्वविद्यालय के Ph.Dविज्ञानपन तत्काल रद्द किया जाएगा , छात्रों से लिया आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।

पटना विश्वविद्यालय ने सत्र -2025 के Ph.D नामांकन में UGC -NET-Ph.D Only स्कोर कार्ड का पालन नहीं किया गया हैं,Only Ph.D उत्तीर्ण छात्रों से नामांकन फॉर्म भरवाकर नामांकन से वंचित कर दिया हैं ऐसे में सत्र -2025 के Ph.D नामांकन विज्ञापन के आधार पर लिया गया नामांकन रद्द होगा और छात्रों से लिया गया आवेदन शुल्क वापस होगा अगर ऐसा नहीं होगा तो विज्ञापन में संशोधन करके Only Ph.D छात्रों को शामिल करना होगा नहीं होने पर आन्दोलन को और तेज किया जाएगा।

#रिसर्च_स्कॉलर_संघर्ष_समिति * 🇧🇭✊*

#इंकलाब_जिंदाबाद

26/05/2026

पिछले दिनों पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ चला 16 दिनों तक धरना और 9 दिनों तक भूख हड़ताल को चलाने वालों में AISF बिहार राज्य के सह सचिव Sushil Umaraj जी के द्वारा दिया गया जोरदार भाषण। 💪✊
#इंकलाब_जिंदाबाद


🇧🇭✊

23/05/2026

पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ 16 दिनों से चल रहे धरना और भूख हड़ताल की आज जीत हुई। धरना स्थल पर पहूंच कर डीन और प्रॉक्टर ने नौ दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों को जूस पिला कर भूख हड़ताल खत्म करवाया। ✌️✊ 💪


🇧🇭✊
#इंकलाब_जिंदाबाद

Photos from AISF - Patna university's post 23/05/2026

हमारी लड़ाई की जीत हुई। आज के पटना विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में पीएचडी नामांकन में हुई व्यापक धांधली का मुद्दा सबसे ज्यादा उठाया गया। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीएचडी नामांकन में हुई धांधली की जांच करायी जाएंगी और किसी भी छात्रों के साथ अन्याय नही होगा। हम सभी लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कहा है कि अगर हमारी मांगों को नही माना जाता है तो विश्वविद्यालय की छुट्टी ख़त्म होते ही फिर से धरना शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर पहूंच कर डीन और प्रॉक्टर ने नौ दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों को जूस पिला कर भूख हड़ताल खत्म करवाया। ✌️✊


🇧🇭✊
#इंकलाब_जिंदाबाद

Want your school to be the top-listed School/college in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Patna