Gossner College Mass Communication Dept Ranchi Jharkhand
An informative page of Mass Communication and Video Production Dept. of Gossner College Ranchi. Shaping the FOURTH PILLER !
07/06/2026
ADMISSION OPEN
B. A IN MASS COMMUNICATION & VIDEO PRODUCTION GOSSNER COLLEGE, RANCHI
Session (2026-2029)
Arts/Science/Commerce any stream
Minimum 45%
06/06/2026
ADMISSION OPEN
SESSION (2026-2029)
B A MASS COMMUNICATION & VIDEO PRODUCTION
Three Years Digree Course
Criteria
45% ( Art's, Science, Commerce)
For More Details
CONTACT- 9934575759, 9570304235
03/06/2026
To know about the Gossner College Mass Communication and video production department, click below the link.....
Best Mass Communication College Ranchi, Media and Filmmaking
01/06/2026
ADMISSION OPEN 2026-2029
MASS COMMUNICATION & VIDEO PRODUCTION DEPARTMENT GOSSNER COLLEGE RANCHI
FOR MORE DETAILS
CONTACT - 9934575759/ 9570304235/8709227387
14/05/2026
Gossner College Tour
This video is created by A**l, Akash and Anuj.
Gossner College tour || Podcast Studio tour|| Top Mass Communication college of Jharkhand|| Ranchi|| The Gossner College, Ranchi tour video is created by the department of Mass Communication and Video Production. Team Members- A**l, Akash, AnujWelcome to the...
04/05/2026
*पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित संवाद आधुनिक जनसंपर्क के लिए महत्वपूर्ण : नीरज कुमार*
गोस्सनर कॉलेज के बी बी ए, मास कम्युनिकेशन एवं बॉटनी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में " *जन संपर्क, शासन और प्रबंधन विषय* " पर एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के मुख्य अतिथि *झारखंड के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( UIADI) के निदेशक, 2007 बैच के सिविल सेवक नीरज कुमार* मौजूद थे।
विशेष सत्र की शुरुवात प्रो अनुज कुमार द्वारा स्वागत अभिभाषण के साथ किया गया। प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया । प्रो विनय कुमार हांसदा तथा प्रो सुरेंद्र कुमार द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया साथ ही प्रतीक चिन्ह देकर अभिवादन किया।
मुख्य वक्ता नीरज कुमार ने *ऑनलाइन जनसंपर्क जुडाव, सकारात्मक जागरूकता अभियान, समय प्रबंधन, भरोसा निर्माण, तुरंत कार्रवाई, धरना का जोखिम सहित अन्य विषयों की जानकारी दी*।
उन्होंने यह भी कहा कि " *प्रतिष्ठा बनाने के लिए भरोसे का होना जरूरी है साथ ही यह हर किसी के लिए जिम्मेदारी भी है। पारदर्शिता, त्वरित संवाद और जवाबदेही आधुनिक जनसंपर्क की आधारशिला है*। वर्तमान में रियल टाइम कम्युनिकेशन की मांग ज्यादा है। आज के दौर में प्रबंधन और जनसंपर्क के विद्यार्थियों के लिए किसी भी विषय में गहन शोध आवश्यक है। जब विद्यार्थी शोध करते है तो उन्हें विषय वस्तु की जानकारी होती है। पहले के दौर और अभी के दौर में बहुत कुछ बदल गया है। अब डिजिटल युग है। इसका सही इस्तेमाल आना चाहिए । *ए आई का भी सुरक्षित इस्तेमाल करे और अपने ज्ञान को बढ़ाए*।"
सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी के दौरान मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया । जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आधार पूरी तरह आपके डाटा को सुरक्षित रखती है। उन्होंने रेलवे से सम्बन्धित कई सवालों का जवाब भी दिया। विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी एन आई एस डी (NISD) पर भी रजिस्ट्रेशन जरूर करें।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ मृदुला खेस के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
02/05/2026
3 मई 1913 को प्रदर्शित भारत की *पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद* की मास कम्युनिकेशन विभाग में हुई विशेष स्क्रीनिंग।
गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग में भारतीय फिल्मों के पितामह दादा साहब फाल्के को नमन किया गया।
3 मई 1913 को उनके द्वारा फिल्म राजा हरिश्चंद का निर्देशन किया गया था। उनके द्वारा बनाई गई फिल्मों को याद करते हुए विभाग में 1913 की राजा हरिश्चंद फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने मूक काल के फिल्मों के निर्माण की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विभाग के *शिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता अनुज कुमार* ने दादा साहब फाल्के की जीवनी और फिल्मों में दिए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि " *मूक काल में फिल्में बनाना एक चुनौती था तब भी फिल्म निर्माताओं ने उन चुनौतियों को पार किया और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी। राजा हरिश्चंद फिल्म को भारत की पहली फीचर फिल्म होने का गौरव प्राप्त है। इस फिल्म में महिलाओं का किरदार पुरुषों के द्वारा निभाया गया साथ ही फाल्के के परिवार ने भी इस बनाने को अपना पूरा सहयोग दिया* "|
असिस्टेंट प्रोफेसर महिमा गोल्डेन बिलुंग ने कहा " *कि राजा हरिश्चंद फिल्म एक शुरुआत है समाज के दर्पण के रूप में। फिल्मों ने कई बदलाव देखे हैं - मूक काल, बोलती फिल्मों का दौर, स्वर्ण काल,भारतीय सिनेमा की नई लहर, रंगीन फिल्में, मल्टीप्लेक्स एवं डिजिटल, ओ टी टी प्लेटफॉर्म आदि। राजा हरिश्चंद फिल्म की स्क्रीनिंग हुई 1913 में और तब से 2026 तक 113 साल हो चुके है। इस लंबे सफर में विभिन्न क्षेत्रों के सिनेमा ने भी विश्व में अपना परचम लहराया है*।"
इस अवसर पर विभाग के शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षक संजय बोस सहित सेम 5 के अनल, आकाश, रोशन, एल्विन, अनुज सहित अन्य उपस्थित थे।
21/04/2026
English department after dance performance in Gossner Cine fest 5.O
Experience of media team(GCF 5.O)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
MASS COMM AND VIDEO PRODUCTION DEPT
Ranchi
834001