The Science Academy Rawatsar

The Science Academy Rawatsar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Science Academy Rawatsar, High School, Near Panchayat Samiti, Rawatsar.

Tsa School Rawatsar :
Play Group to 12th( All Stream)

एकेडमी : 11th + 12th With Foundation

कॉलेज : Rawatsar PG College
B.A. / B.Sc. / BCA / M.Sc. / M.A. / PGDCA

16/05/2026

रावतसर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि ✨
राहुल शर्मा सुपुत्र श्री बालकिशन जी शर्मा (चाईया) द साइंस एकेडमी रावतसर के तीसरे बैच के नियमित एवं होनहार विद्यार्थी रहे हैं। उनका SSC-CGL 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1373 प्राप्त कर कैबिनेट सचिवालय, दिल्ली में A*O पद पर चयन हुआ है।
यह उपलब्धि केवल चाईया गांव ही नहीं बल्कि पूरे रावतसर क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। गत माह जारी हुए बैंक एवं SSC परिणामों में भी द साइंस एकेडमी के 10 से अधिक विद्यार्थियों का चयन होकर संस्थान ने उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।
आज राहुल शर्मा मिठाई लेकर सुरेंद्र शर्मा सर से आशीर्वाद लेने पहुंचे । इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा सर ने राहुल एवं उनके संपूर्ण परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया तथा निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
राहुल शर्मा एवं उनके परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

Photos from The Science Academy Rawatsar's post 25/04/2026

RAS में चयनित नेहा शर्मा का द साइंस एकेडमी रावतसर में हुआ भव्य सम्मान ।
प्रतिभाशाली नेहा शर्मा (पुत्री श्री रामलाल शर्मा एवं श्रीमती बिंदु देवी) का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में TSA International School में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
ेहाशर्मा ने द साइंस एकेडमी के स्कूलिंग ओर फाउंडेशन के विद्यार्थियों को लक्ष्य के लिए प्रेरित किया ओर बताया वो खुद बायोलॉजी की स्टूडेंट्स रही है ।
























































#रावतसर

Photos from The Science Academy Rawatsar's post 21/04/2026

सद्दाम हुसैन सुपुत्र श्री हनीफ खा जाटू निवासी गंधेली का RRB क्लर्क में अंतिम चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
सद्दाम हुसैन द साइंस एकेडमी के तीसरे बैच के नियमित एवं होनहार विद्यार्थी रहे हैं। इन्होंने गणित में बीएससी करने के पश्चात निरंतर बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी की और अपने कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता प्राप्त की।
इनकी यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उल्लेखनीय है कि इस माह घोषित SSC CGL एवं बैंकिंग परीक्षाओं के परिणामों में द साइंस एकेडमी के 10 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

04/04/2026

प्रिय विद्यार्थियों,

आप सभी को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि
आपके शानदार बोर्ड परिणाम के उपलक्ष्य में
विद्यालय द्वारा आप सभी मेधावी विद्यार्थियों को कल पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके साथ ही, आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन को शहर भर में प्रदर्शित करने हेतु एक भव्य रैली का आयोजन भी किया जाएगा। अतः कल आप सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
समय: प्रातः 8:00 बजे।

वैन आपके गंतव्य स्थान पर निर्धारित समय अनुसार पहुंच जाएंगी।

आपका परिश्रम और सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
आइए, इस सफलता को मिलकर उत्साह और गर्व के साथ मनाएँ।

धन्यवाद
सादर
टीएसए परिवार

Photos from The Science Academy Rawatsar's post 03/04/2026
Photos from The Science Academy Rawatsar's post 31/03/2026

Congratulations 🎉🎉

24/03/2026

TSA International School Rawatsar ( द साइंस एकेडमी) ने दिया ऐतिहासिक परिणाम
➡️3 विद्यार्थियों ने 96% से अधिक अंक प्राप्त किए ।
➡️70% विद्यार्थियों ने 80%+ अंक हासिल किए ।
➡️ हर चौथे विद्यार्थी ने 91% से अधिक अंक प्राप्त किए ।

23/03/2026

हार्दिक बधाई 🎉
रिंकू गोदारा, सुपुत्री श्री ओम प्रकाश जी गोदारा, निवासी 31 NDR, के बैंक में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
रिंकू गोदारा द साइंस एकेडमी की प्रथम बैच की छात्रा रही हैं । इन्होंने कक्षा 12वीं (मैथ्स) तथा बी.एससी. सफलतापूर्वक पूर्ण की है। वर्तमान में रिंकू द साइंस एकेडमी के रावतसर पीजी कॉलेज से एम.एससी. की छात्रा हैं।
द साइंस एकेडमी परिवार रिंकू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
रिंकू गोदारा की इस उपलब्धि से सैकड़ों बेटियों को प्रेरणा मिलेगी।

21/03/2026

हार्दिक धन्यवाद – रावतसर
पूरे रावतसर शहर का "द साइंस एकेडमी, परिवार" की ओर से से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
आपके आपार सहयोग और विश्वास के कारण साइंस एकेडमी द्वारा आयोजित TSAT परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह अभूतपूर्व सहभागिता हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
धन्यवाद रावतसर
– टीम साइंस एकेडमी

Want your school to be the top-listed School/college in Rawatsar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Near Panchayat Samiti
Rawatsar
335524

Opening Hours

Monday 8am - 4pm
Tuesday 8am - 4pm
Wednesday 8am - 4pm
Thursday 8am - 4pm
Friday 8am - 4pm
Saturday 8am - 4pm