21/06/2026
Rajshri Children Academy
Building a community of learners who Support, inspire and uplift one another.
21/06/2026
21/06/2026
आज दिनांक-21 जून 2026 को राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक डाॅ० दर्शन लाल उनियाल जी, निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जी, मुख्य अतिथि योगाचार्या श्रीमती सविता रतूड़ी जी, श्री राम रतन रतूड़ी जी (खण्ड कार्यवाह), श्री सत्यपाल सिंह राणा जी (महामंत्री, श्यामपुर मण्डल) एवं श्री गोविंद सिंह महर जी (कोषाध्यक्ष, विद्यालय प्रबन्धन समिति) के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवल एवं पुष्पार्चन करके किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत स्कूल के संस्थापक डाॅ० दर्शन लाल उनियाल जी के द्वारा किया गया। योग एवं आसन योगाचार्या श्रीमती सविता रतूड़ी जी के मार्गदर्शन में करवाया गया, जिनमें सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोण आसन, प्राणायाम, भुजंग आसन और विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उद्बोधन योगाचार्या श्रीमती सविता रतूड़ी, श्री राम रतन रतूड़ी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभीअतिथियों एवं योग प्रशिक्षकों का निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
19/06/2026
13/06/2026
Hearty congratulations 🎉 🎉 to Dr. Darshan Lal Uniyal ji, founder of Vidyalaya Rajshree Children Academy, on earning the doctorate degree. This remarkable achievement is a testament to your dedication, hard work and commitment to academic excellence. We wish you continued success and many more achievements in your professional and academic journey. May you continue to touch new heights and make valuable contributions in the field of education. We hope that the school family gets to learn a lot by living under your guidance
05/06/2026
*UK : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में पर्यावरण प्रेमी जुटे दिया युवाओं को प्लास्टिक के खिलाफ काम करने का संदेश* https://nationalvani.com/uk-on-the-occasion-of-world-environment-day-environment-lovers-mobilized-youth-at-rajshree-children-academy-gumaniwala-to-work-against-plastic/
*फ़ेसबुक पेज फॉलो करें -* https://www.facebook.com/nationalvanihindi
*नेशनल वाणी*
UK : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में पर्यावरण प्रेमी जुटे ऋषिकेश : विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क...
28/05/2026
28/05/2026
*UK : विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में पांच दिवसीय चेतना जागृत ध्यान शिविर का आयोजन* https://nationalvani.com/95822-2/
*फ़ेसबुक पेज फॉलो करें -* https://www.facebook.com/nationalvanihindi
*नेशनल वाणी*
UK : विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में पांच दिवसीय चेतना जागृत ध्यान शिविर का आयो ऋषीकेष : विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में पांच दिवसीय चेतना जागृत ध्यान शिविर में एकाग्रता, श्वसन...
22/05/2026
राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया l
छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली, योग का महत्व बताया
शिविर में प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार-विहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग से होने वाले लाभों तथा रोगों की रोकथाम में इसकी भूमिका के बारे में भी बताया गया।
इस शिविर का संचालन स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी योग के प्रभारी योग प्रशिक्षक योगाचार्य राहुल श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया l विद्यालय के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे जी ने कहा कि योग शारीरिक विज्ञान का स्वरूप है या हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है l विद्यालय के प्रधानाचार्य ने योग को मानव जाति के लिए एक वरदान माना l इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Lane No-10 Canal Road , Rushafarm, Gumaniwala Rishikesh
Rishikesh
249204
Opening Hours
| Monday | 9am - 4pm |
| Tuesday | 9am - 4pm |
| Wednesday | 9am - 4pm |
| Thursday | 9am - 4pm |
| Friday | 9am - 4pm |
| Saturday | 9am - 4pm |