Sunrise Public School Shakkar Mandori

Sunrise Public School Shakkar Mandori

Share

THE LIGHT TO WISDOM

01/06/2026

भीषण गर्मी के इस मौसम में यह छोटा-सा प्रयास बेजुबान पक्षियों के लिए जीवनदायिनी सौगात है।
आइए, हम सभी प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा अपने घरों , पेड़ पौधों व आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी अवश्य रखें।

"प्यासे परिंदों को पानी, भूखे पंछियों को दाना;
यही है मानवता का सबसे सुंदर तराना।" 🐦💚

नन्हे परिंदों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।🐦💧

23/05/2026

#सफलता_का_सम्मान
#प्रतिभा सम्मान समारोह 🎁🏆
सफलता का नया कीर्तिमान 👑
🥇🥈🥉🏅🎗️




21/05/2026

#सफलता_का_सम्मान


Photos from Sunrise Public School Shakkar Mandori's post 19/05/2026

#सफलता_का_सम्मान
#प्रतिभा सम्मान समारोह
2

Photos from Sunrise Public School Shakkar Mandori's post 19/05/2026

#सफलता_का_सम्मान
#प्रतिभा सम्मान समारोह
1
10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
सनराइज पब्लिक स्कूल शक्कर मंदोरी द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक टॉप एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जतिन वाघेला कक्षा 10वीं व किरण सिंवर कक्षा 12वीं को विद्यालय द्वारा 11000-11000 रूपये नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके साथ साथ प्रतीज्ञा बैनीवाल, आस्था सहारण, प्रतिज्ञा सिहाग, कशिक शर्मा,मीनाक्षी साईं, रवीना,किरण,अन्नू, पूजा, साक्षी,पलक, रेणु देविका,अर्चना, डिंपल,साहिल व अन्य सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन सभी विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया, जिन्होंने अपने प्रयासों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम में पधारे सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों का विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार सिहाग ने मेहनत और सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा हम अभिभावकों को विश्वास दिलाते हैं कि विद्यालय की पूरी टीम भविष्य में भी आपके विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी। आपका सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।




Photos from Sunrise Public School Shakkar Mandori's post 15/05/2026

12वीं कक्षा के बाद 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी अव्व्ल रहा सनराइज पब्लिक स्कूल।
श्रेष्ठता बरकरार..फिर एक बार..
सफलता का नया कीर्तिमान ✌️
हरियाणा बोर्ड में छठा स्थान 👑
सिरसा जिले में तीसरा स्थान 🏆
चौपटा ब्लॉक में प्रथम स्थान ✌️
गर्व और गौरव का क्षण ✨
कुल 57 विद्यार्थियों में से 44 ने मेरिट हासिल की।
कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र जतिन वाघेला पुत्र मनोज कुमार गांव रुपाणा बिश्नोईया ने 493 अंकों (98.6%)के साथ जिले में तीसरा व चौपटा ब्लॉक में प्रथम स्थान व प्रतिज्ञा बैनीवाल पुत्री बजरंग चाहरवाला ने 490 अंकों (98%)के साथ दूसरा स्थान, प्रतिज्ञा सिहाग पुत्री विनोद कुमार जांडवाला ने 487अंक (97.4%)लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ साथ रवीना सिद्धू, किरण छींपा,अर्चना चंदवाल, रेणु सहारण,देविका बैनीवाल, साहिल सिहाग, डिंपल घोटड़ आदि ने भी 95% से अधिक अंक हासिल किए।
👉परिणाम विश्लेषण:-
95% से ऊपर 09 विद्यार्थी
90% से ऊपर 25 विद्यार्थी
80% से ऊपर 44 विद्यार्थी
60% से ऊपर 55 विद्यार्थी

🎉 हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अशोक सिहाग ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं।
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी!

Photos from Sunrise Public School Shakkar Mandori's post 13/05/2026

सफलता का नया कीर्तिमान ✌️👑
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026
चौपटा ब्लॉक में प्रथम स्थान ✌️🏆
गर्व और गौरव का क्षण ✨
📢Sunrise Public School,Shakker Mandori के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष और गर्व का है। आज घोषित हुए कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम हमारे विद्यालय की उत्कृष्टता और निरंतर मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय की छात्रा किरण सिंवर पुत्री महेंद्र सिंह शाहपुरिया ने 488 अंकों (97.6%)के साथ चौपटा ब्लॉक में प्रथम स्थान व आस्था सहारण पुत्री सुरेंद्र शक्कर मंदोरी ने 487 अंकों (97.4%)के साथ चौपटा ब्लॉक में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ साथ कशिक शर्मा पुत्री सतबीर ढाबी खुर्द व मीनाक्षी साईं पुत्री जयसिंह ने 483अंक (96.6%)लेकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा पलक सहारण, अन्नू सिद्धू, पूजा डूडी, साक्षी बेनीवाल, चंचल बेनीवाल व पूजा न्योल ने भी 95% से अधिक अंक हासिल किए।
👉परिणाम विश्लेषण:-
95% से ऊपर 10 विद्यार्थी
90% से ऊपर 24 विद्यार्थी
80% से ऊपर 36 विद्यार्थी
70% से ऊपर 42 विद्यार्थी
कुल 43 विद्यार्थियों में से 36 ने मेरिट हासिल की।
🎉 हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 100% रहा – सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

🌟 यह परिणाम दर्शाता है कि हमारे विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन, और शिक्षकों की मेहनत हर वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। जैसा कि कहा जाता है—
👉 “सफलता मेहनत का ही परिणाम होती है।”

🙏 हम सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं हमारे समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं।
भविष्य के लिए सभी विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएँ!


10/05/2026

माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है!

वात्सल्य, धैर्य, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को 'अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस' के अवसर की शुभकामनाएं।

Want your school to be the top-listed School/college in Sirsa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Chaharwala Road, Village Shakkar Mandori
Sirsa
125110

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm