17/06/2026
नहीं सुलझी Raushan Anand के भाई Prince Yadav की मौत की गुत्थी, अब होगी बिसरा जांच!
Gyan Bindu GS Academy के Director Raushan Anand के भाई Prince Yadav की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी नेपाल पुलिस Prince Yadav की मौत की स्पष्ट वजह तय नहीं कर पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।
अब मामले में बिसरा (Viscera) जांच कराई जाएगी। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि Prince Yadav की मौत का वास्तविक कारण क्या था।
फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और सभी की नजरें बिसरा रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
17/06/2026
खान सर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जिस व्यक्ति को RO (Revenue Officer) बताकर सम्मानित किया गया था, वह कथित तौर पर सरकारी अधिकारी नहीं बल्कि एक प्राइवेट ऑपरेटर था।
आलोचकों का यह भी आरोप है कि ऐसी प्रस्तुतियों के जरिए छात्रों को प्रभावित कर करोड़ों रुपये के बैच बेचे गए और लोगों को गुमराह किया गया।
वहीं, रौशन आनन्द सर के समर्थकों का दावा है कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। इसी दौरान उनके भाई की हत्या और जेल में उन पर हमले की कोशिश को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ह्यूमन राइट्स से जुड़े लोगों ने भी पटना SSP से जवाब मांगा है कि बिना पूरी जांच के रौशन आनन्द सर को जेल क्यों भेजा गया।
इन आरोपों के बाद मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, सभी आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगा।
15/06/2026
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच चल रहा विवाद अब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत तक पहुंच गया है।
जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके भाई की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी हत्या कराई गई। रौशन आनंद ने इस मामले में खान सर और मकान मालिक आर.एस. प्रसाद का नाम लेते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रौशन आनंद का दावा है कि जब वे जेल में थे, तब उनके भाई को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल के अंदर भी एक गार्ड के जरिए उनकी हत्या की कोशिश की गई थी, जिसके कारण उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
कोचिंग सेंटर में हुई कथित तोड़फोड़ और फायरिंग मामले को लेकर भी रौशन आनंद ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोलीबारी के पीछे खान सर का हाथ था, लेकिन पूरे मामले का दोष उन पर डाल दिया गया। उन्होंने पटना पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पर्याप्त जांच के उन्हें गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि खान सर को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसी वजह से पुलिस उनके खिलाफ कठोर कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे मामले में खान सर का नार्को टेस्ट कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि उन्हें जेल भिजवाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए और मामले से जुड़े कुछ आर्थिक लेन-देन की भी जांच होनी चाहिए। रौशन आनंद का आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे बयान दिलवाए गए और एक सोची-समझी रणनीति के तहत उनका करियर खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
रौशन आनंद ने सरकार से मांग की है कि उनके भाई प्रिंस यादव की मौत की CBI जांच कराई जाए और शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
फिलहाल ये सभी आरोप रौशन आनंद द्वारा लगाए गए हैं। मामले की सच्चाई जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
15/06/2026
पटना के बेउर जेल से रिहाई के बाद ज्ञान बिंदु GS अकैडमी के संचालक Roshan Anand ने अपने भाई Prince Yadav की मौत को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि “मेरे भाई प्रिंस की हत्या फैजल खान (खान सर) और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर.एस. प्रसाद ने कराई है।”
रोशन आनंद के इस गंभीर आरोप के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। गौरतलब है कि प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त हुई थी, जिसकी जांच नेपाल पुलिस कर रही है। अब इस बयान के बाद पूरे मामले में नई राजनीतिक और कानूनी बहस शुरू हो गई है।
15/06/2026
क्या खान सर वर्चस्व की लड़ाई में एक हँसता खेलता परिवार को खा गए , अपनी राय जरूर दे
14/06/2026
Raushan Anand सर के भाई की मौ/त, Nepal के होटल में मिली बॉडी !
पटना के प्रसिद्ध 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के डायरेक्टर और शिक्षक रौशन आनंद सर के परिवार से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रौशन आनंद सर के भाई का शव नेपाल के एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।
इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और छात्र भी इस खबर से स्तब्ध हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
13/06/2026
🇮🇳 असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान दुर्घटना में देश ने अपने पांच वीर जवानों को खो दिया।
शहीद हुए जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं। सभी जवान ड्यूटी के दौरान देश सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि देश हमेशा उनके साहस, समर्पण और सेवा को गर्व व कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।
वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए हैं। यह हादसा जोरहाट के रोवरिया स्थित वायुसेना स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान हुआ।
वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🇮🇳🙏
13/06/2026
🚨
असम के जोरहाट से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना का एक विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, विमान में उतरते समय अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को जल्द नियंत्रण में ले लिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।